साकोली में विश्व संगीत दिवस पर वाद्ययंत्रों की पूजा, कलाकारों ने दी सुरमयी प्रस्तुतियां
World Music Day: साकोली में जनजागर कला साहित्य बहुउद्देशीय संस्था द्वारा विश्व संगीत दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने समारोह को सुरमय बना दिया।
World Music Day (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Janjagar Kala Sahitya Sanstha Sakoli: जनजागर कला साहित्य बहुउद्देशीय संस्था, साकोली की ओर से विश्व संगीत दिवस वरिष्ठ नाट्य कलाकार एवं पूर्व जिप सदस्य भूमाला उइके के निवास स्थान पर उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नटेश्वर की प्रतिमा के पूजन से हुई।
इसके साथ ही तबला, हार्मोनियम, ढोलक, ऑर्गन, ऑक्टोपैड, गिटार और टाल सहित विभिन्न संगीत वाद्ययंत्रों की विधिवत पूजाअर्चना की गई। इसके बाद संगीतमय वातावरण में नटेश्वर वंदना प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में उपस्थित कलाकारों ने विभिन्न प्रकार के गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर माहौल को सुरमय बना दिया।
संगीत से समाज को जोड़ने का संदेश
संगीत प्रेमियों और कलाकारों ने पूरे उत्साह के साथ विश्व संगीत दिवस मनाया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष भावेश कोटांगले ने कहा कि कलाकार वर्षभर जिन संगीत वाद्ययंत्रों के सहारे अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं और आजीविका अर्जित करते हैं, उन वाद्ययंत्रों का सम्मान करना और विश्व संगीत दिवस के अवसर पर उनकी पूजाअर्चना करना आवश्यक है।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में सिंचाई परियोजना पर घमासान, पाइपलाइन सीमित करने और नहर कार्य पर किसानों ने जताया विरोध
एकनाथ शिंदे के ऑफर को मारी लात! कांग्रेस छोड़ शिवसेना में जाने का विजय वडेट्टीवार का नहीं है प्लान
नागपुर में जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे युवक को कचरा गाड़ी ने कुचला, प्रजापति चौक फ्लाईओवर पर दर्दनाक मौत
नागपुर में 3,500 करोड़ की सरकारी जमीन होगी अतिक्रमण मुक्त, राज्य सरकार ने खारिज की अपील
ये भी पढ़े: नागपुर में ‘प्रशासन जगाओ’ आंदोलन, ऑनलाइन संच मान्यता के विरोध में शिक्षकों का धरना
साकोली में विश्व संगीत दिवस पर विशेष आयोजन
उन्होंने संगीत को समाज को जोड़ने वाला सशक्त माध्यम बताया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नाट्य कलाकार एवं पूर्व जिप सदस्य भूमाला उइके, वरिष्ठ नाट्य कलाकार पदमा जायसवाल, प्रियंका ठवरे, प्रतिभा साखरे, संस्था के उपाध्यक्ष उमेश भोयर, संचालक संदीप नागदेवे, संदीप कोटांगले, इंद्रजीत लांजेवार, तहसील अध्यक्ष नीलाराम बागड़े, उपाध्यक्ष पुण्यशील कोचे, अरविंद कांबले सहित अनेक कलाकार एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
