- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Villagers Stage Protest At Amgaon Tehsil Office Blockade Protest On 10th To Close Liquor Shop
ग्रामवासियों का आमगांव तहसील कार्यालय पर मोर्चा, शराब दुकान बंद करने 10 को रास्ता रोको आंदोलन
किडंगीपार के ग्रामवासियों ने शराब दुकान बंद करने के लिए तहसील कार्यालय पर किया मोर्चा, महिलाओं और युवाओं ने जताई चिंता।

Gondia News: शराब दुकान बंद करने को लेकर नप अंतर्गत आने वाले किड़ंगीपार के ग्रामवासियों की ओर से विरोध मोर्चा निकाला गया.जो ग्राम से निकलकर तहसील कार्यालय पहुंचा. मोर्चे में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवा वर्ग आदि हजारों की संख्या में स्वस्फूर्त रूप से शामिल हुए. सुबह 8 बजे से पानी टंकी क्षेत्र, बाल उद्यान, हनुमान मंदिर क्षेत्र व आंगनवाड़ी परिसर में महिलाओं व ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई.
इसके बाद मोर्चा निकाला गया. किडंगीपार गांव की आबादी लगभग ढाई हजार है और अधिकतर नागरिक मजदूर, हमाल और कृषि व्यवसाय से जुड़े हैं. आमगांव से कुछ किलोमीटर दूर यह गांव आंगनवाड़ी, प्राथमिक विद्यालय और गौशाला जैसी बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित है.
यह गांव साफसफाई और रखरखाव के लिए खास तौर पर जाना जाता है. महिलाओं ने अपना दृढ़ निश्चय व्यक्त किया कि गांव की प्रगति और सामाजिक वातावरण को स्वस्थ रखने के लिए गांव में शराब की दुकान नहीं होनी चाहिए.
सम्बंधित ख़बरें
भिवंडी में रेत माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 90 लाख रुपये की मशीनरी नष्ट
आरमोरी: सालभर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराएं, पूर्व विधायक मडावी ने की मांग
केडीएमसी का 3,186 करोड़ का बजट पेश, सड़क, मेट्रो,अस्पताल व नागरी सुविधाओं पर फोकस, जारी होगा 200 कऱोड़ का बांड
महिला आयोग के अध्यक्ष पद से तुरंत इस्तीफा दें चाकणकर, CM फडणवीस ने दिया आदेश
जागरूक महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों द्वारा उठाया गया यह कदम सामाजिक कल्याण की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पुलिस ने किए कड़े बंदोबस्त मार्च की पूर्व सूचना मिलने के बाद सुबह से ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल बड़ी संख्या में तैनात थे.
किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे. इलाके में पुलिस वाहनों की भी बड़ी मौजूदगी देखी गई. उसके साथ ही अग्निशमन दल का वाहन भी उपस्थित था.
भावी पीढ़ी को नशे से दूर रखने और गांव में सुरक्षित माहौल बनाने के लिए इस मोर्चे का आयोजन किया गया है. तहसील परिसर क्षेत्र की पूरी दुकान बंद कर दी गई थी. यह मोर्चा किडंगीपार से गोंदिया रोड, आंबेडकर चौक होते हुए तहसील कार्यालय पहुंचा. वहां पर पुलिस प्रशासन द्वारा पहले से ही कड़े बंदोबस्त किए गए थे.
आत्मदाह करने की चेतावनी आंदोलन के बाद तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया. प्रशासन को बताया कि जल्द ग्राम में शराब दुकान बंद के लिए चुनाव कराया जाए तथा जब तक चुनाव नहीं होते तब तक शराब दुकान को बंद रखा जाए. अगर प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार से टालमटौल किया गया तो 10 अप्रैल को रास्ता रोको आंदोलन किया जाएगा. अगर हमारी मांग को पूर्ण नहीं किया गया तो हम लोग उसी समय रेलवे पटरी पर बैठ जाएंगे.
Villagers stage protest at amgaon tehsil office blockade protest on 10th to close liquor shop
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
किस दिन है महाअष्टमी और कब मनाई जाएगी राम नवमी? अभी नोट कर लें सही डेट!
Mar 20, 2026 | 11:39 PMइस नवरात्रि में करें अपनी राशि के अनुसार यह महाउपाय, मां दुर्गा करेंगी हर मनोकामना पूरी
Mar 20, 2026 | 11:05 PMमां दुर्गा को प्रसन्न करना है? नवरात्रि में इन स्थानों पर जरूर जलाएं दीपक!
Mar 20, 2026 | 10:49 PMमत्स्य अवतार जयंती 2026: कब है, क्यों लिया भगवान विष्णु ने मछली का रूप? जानें रहस्य, महत्व और पूरी कथा!
Mar 20, 2026 | 10:28 PMगणगौर व्रत कल, आखिर पति से छुपाकर क्यों रखा जाता है यह व्रत? जानिए क्या है इस परंपरा का महत्व
Mar 20, 2026 | 10:12 PMभिवंडी में रेत माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 90 लाख रुपये की मशीनरी नष्ट
Mar 20, 2026 | 10:02 PMएक बस्ता, कुछ कपड़े और बहुत सारे नए अनुभव, जानें युवाओं में क्यों बढ़ रहा है Solo Traveling का क्रेज?
Mar 20, 2026 | 10:01 PMवीडियो गैलरी

ट्रांसफर के नाम पर मांगी ₹3.5 लाख की घूस! गिरफ्तारी के वक्त जोर-जोर से रोने लगा आरोपी अधिकारी, देखें वीडियो
Mar 20, 2026 | 09:51 PM
बरेली में खनन माफिया का तांडव! सरकारी टीम पर पथराव और ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश; वीडियो वायरल
Mar 20, 2026 | 09:47 PM
राजगढ़ में हाईवे पर ‘यमराज’ बनकर दौड़ा ओवरलोड ट्रक! पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; देखें खौफनाक VIDEO
Mar 20, 2026 | 09:41 PM
शिक्षा का मंदिर या रील का अड्डा? रीवा के सरकारी कॉलेज में छात्राओं के डांस वीडियो वायरल; उठ रहे कई सवाल
Mar 20, 2026 | 09:37 PM
‘आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया’; राम मंदिर में राम यंत्र स्थापना के मौके पर विपक्ष पर भड़के CM योगी
Mar 20, 2026 | 01:46 PM
गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, लगाया ‘एंटी इंडिया नैरेटिव’ फैलाने का आरोप
Mar 19, 2026 | 10:21 PM













