एसटी महामंडल की कमाई: तिरोड़ा और गोंदिया डिपो ने स्वच्छता अधिभार से एक महीने में वसूले 19.50 लाख
Gondia ST Bus Stand Cleanliness: गोंदिया और तिरोड़ा बस डिपो ने प्रति टिकट 2 के स्वच्छता अधिभार से एक महीने में ₹19,50,048 की कमाई की है। इस दौरान कुल 9,76,955 यात्रियों ने सफर किया।
- Written By: रूपम सिंह
ST Bus (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Maharashtra ST Bus: गोंदिया राज्य सड़क परिवहन निगम ने प्रति टिकट 2 रु. का स्वच्छता अधिभार लागू किया है। कहने को तो यह बात दो रु। जैसी लगती है, लेकिन जिले के तिरोड़ा और गोंदिया डिपो ने इससे महीने भर 19,50,045 रु. की में कमाई की है।
इस आय से यात्रियों को और अधिक सुविधाएं प्रदान की जाएगी। सुविधा के लिए यात्री रेलवे प्रशासन द्वारा विभिन्न गतिविधियां व प्रयोग किए जा रहे हैं। ऐसे में राज्य सड़क परिवहन निगम भी इसमें पीछे नहीं है, बल्कि निगम ने भी नई तकनीक का इस्तेमाल कर नई
गतिविधियां शुरू की है। अब राज्य सड़क परिवहन निगम ने यात्रियों को अधिक सुविधाएं प्रदान करने तथा बस स्टैंड व क्षेत्र की साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रति टिकट 2 रु. स्वच्छता अधिभार लागू कर दिया है। 15 अप्रैल से प्रति टिकट 2 रु। का अधिभार लागू किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Chandrapur News: चंद्रपुर-गड़चिरोली में हाथियों का आतंक, विजय वडेट्टीवार ने विधानसभा में उठाया मुद्दा
महाराष्ट्र में दूध मिलावटखोरों की खैर नहीं, FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे सख्त, भ्रामक विज्ञापन पर 10 लाख जुर्माना
नागपुर मनपा का कड़ा रुख: सड़क घेरकर ट्रैफिक जाम करने वाले अवैध व्यवसायी पर सीधे FIR दर्ज करने के निर्देश
धारगांव जिला परिषद स्कूल में शिक्षकों की भारी कमी, ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी
इस तरह 15 मई को एक महीने की अवधि पूरी हो गई। गोंदिया जिले में इस अधिभार की स्थिति पर नजर डालें तो जिले के गोंदिया और तिरोड़ा के दो डिपो को स्वच्छता अधिभार से 19,50,048 रु. की आय हुई है।
यह भी पढ़ें:- विदर्भ में 10 से 15 जून के बीच मानसून की दस्तक; गोंदिया-गढ़चिरोली में भारी बारिश की आशंका, प्रशासन अलर्ट
पिछले माह 9,76,955 यात्रियों ने किया सफर
महामंडल की ओर से प्रत्येक टिकट पर 2 रु. स्वच्छता अधिभार लगाया गया है। इस दौरान जिले के 9,76,955 यात्रियों ने महामंडल की बसों से यात्रा की है।
इसमें गोंदिया डिपो को 5,41,955 यात्रियों से 10,72,258 रु. की आय हुई है। जबकि तिरोड़ा डिपो को 4।35 लाख यात्रियों से 8,77,790 रु. की आय हुई है।
