तिरोड़ा-धापेवाड़ा-गोंदिया बस सेवा की मांग
- Written By: नवभारत डेस्क
तिरोड़ा. राज्य परिवहन निगम के तिरोड़ा डिपो से तिरोड़ा व्हाया धापेवाड़ा-गोंदिया एसटी बस सेवा शुरू करने की मांग नागरिकों व विद्यार्थियों ने की है. लॉकडाउन के पूर्व इस मार्ग पर सतत एसटी बसें चलती रही, लेकिन लॉकडाउन के बाद से बंद हैं. अनलॉक की प्रक्रिया के बाद गोंदिया के सभी डिपो से जो बस सेवा शुरू थी उसे नियमित शुरू नहीं किया गया है.
इसमें तिरोड़ा डिपो से तिरोड़ा, धापेवाड़ा व्हाया गोंदिया इस मार्ग पर सुबह 6.30 व 7.30 बजे बस चलती थी, उक्त दोनों बस फेरियां अब भी बंद हैं. जिससे नागरिकों व विद्यार्थियों को परेशानी हो रही हैं. विद्यार्थियों के शाला महाविद्यालय शुरू हो गए हैं, जबकि उनके आने जाने के लिए तिरोड़ा-धापेवाडा-गोंदिया इस मार्ग पर सुबह के समय एक भी बस नहीं है.
जिससे विद्यार्थी व यात्रियों को भारी अवुविधा हो रही है. तिरोड़ा डिपो से सुबह 8.30 बजे पहली बस छोड़ी जा रही है. वह 10.45 बजे गोंदिया पहुंचती है, इसके बाद गोंदिया से 11 बजे छूटकर दोपहर 1 बजे तिरोड़ा पहुंचती है, पूर्व की तरह सुबह 7 बजे बस छूटने पर धापेवाड़ा गोंदिया 9 बजे पहुंगेगी. इस क्षेत्र के नागरिकों ने मांग की है कि बसों का संचालन पूर्व की तरह शुरू किया जाए ताकि सभी को सुविधा हो सके.
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75441 और निफ्टी 23675 पर खुला
एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट, चेक करें मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में दाम
एसटी महामंडल की कमाई: तिरोड़ा और गोंदिया डिपो ने स्वच्छता अधिभार से एक महीने में वसूले 19.50 लाख
Board Exam में औसत मार्क लेकिन एंट्रेंस में टॉप रैंक, NEET और MHCET परिणामों ने खड़े किए कई सवाल
