एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट, चेक करें मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में दाम
Petrol Diesel Latest Price In MP: पेट्रल-डीजल के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद राजधानी भोपाल में पेट्रोल 110.75 और डीजल 95.91 रुपए लीटर हो गया है।
- Written By: प्रीतेश जैन
कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
MP Petrol Diesel Price Hike: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मंगलवार से 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है। इस बढ़ोतरी से राजधानी भोपाल में पेट्रोल 110.75 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है, जबकि डीजल 95.91 रुपए प्रति लीटर पर चला गया है। एक हफ्ते के अंदर ये दूसरी बार है, जब पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा किया गया है।
इससे पहले 15 मई को पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगे हुए थे। ताजा बढ़ोतरी के बाद अब मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के नए रेट इस प्रकार हैं। वैट और स्थानीय टैक्स अलग होने के कारण हर शहर में कीमत अलग-अलग होती है।
- भोपाल: पेट्रोल- 110.75 रुपए , डीजल- 95.91 रुपए प्रति लीटर
- इंदौर: पेट्रोल- 110.79 रुपए, डीजल- 95.97 रुपए प्रति लीटर
- जबलपुर: पेट्रोल- 110.79 रुपए, डीजल- 95.98 रुपए प्रति लीटर
- ग्वालियर: पेट्रोल- 110.69 रुपए, डीजल- 95.86 रुपए प्रति लीटर
- उज्जैन: पेट्रोल- 111.27 रुपए, डीजल- 96.40 रुपए प्रति लीटर
क्यों बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम?
भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी का मुख्य कारण इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल का महंगा होना है। ईरान से अमेरिका और इजराइल के तनाव के चलते कच्चा तेल लगातार महंगा होता जा रहा है। अभी ये 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है।
सम्बंधित ख़बरें
रतलाम में तपती धूप में जमीन पर लेटते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रदर्शनकारी, शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका
इंदौर: बच्ची को कार में ही भूले परिजन, 3 घंटे तक फंसी रही हाजरा, दम घुटने से हो गई मौत
MP में भीषण गर्मी से पिघल गई सड़क, खजुराहो में पारा 46.8 डिग्री, 22 जिलों में तापमान 44 के पार
Petrol-Diesel के दामों में फिर उछाल! आज सुबह जारी हुईं नई कीमतें, यहां चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट
घाटे की भरपाई के लिए बढ़ाए दाम
IOCL, BPCL और HPCL जैसी सरकारी तेल कंपनियां पिछले कई महीनों से घाटे में चल रही हैं। महंगा कच्चा तेल खरीदने के चलते उन्हें हर महीने करीब 30 हजार करोड़ रुपए का घाटा हो रहा था। इस घाटे की भरपाई करने के लिए पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा किया गया है।
ये भी पढ़ें : इंदौर: बच्ची को कार में ही भूले परिजन, 3 घंटे तक फंसी रही हाजरा, दम घुटने से हो गई मौत
क्या होगा असर?
पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई इस बढ़ोतरी का असर सीधे महंगाई के रूप में देखने को मिलेगा। डीजल महंगा होने से ट्रक का मालभाड़ा बढ़ेगा, जिससे सब्जी, फल, दूध, राशन और अन्य सामान महंगे हो जाएंगे।
