Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वर्षों पूर्व निर्मित रेलवे का पुराना उड़ान पुल हो गया जर्जर

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: May 03, 2022 | 11:31 PM
Follow Us
Close
Follow Us:
  • अंतत: आज से आवागमन के लिए बंद कर दिया गया

गोंदिया. जिला मुख्यालय से कोहमारा-गोंदिया व बालाघाट मार्ग को जोड़ने वाला रेलवे का पुराना उड़ान पुल 4 मई से आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है. इस संबंध में जिलाधीश नयना गुंडे ने 2 मई को आदेश जारी किया है. जिसमें सार्वजनिक बांधकाम विभाग क्र. 1 का हवाला देकर बताया गया कि जिलाधीश की अध्यक्षता में 25 अप्रैल को हुई सभा में उड़ान पुल बंद करने का निर्णय लिया गया. इतना ही नहीं गोंदिया-बालाघाट मार्ग के साथ ही मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग पर बना पुराना उड़ान पुल जीर्ण हो गया है. इस उड़ान पुल की अवधि समाप्त हो गई है. यह शुरू उड़ान पुल यातायात की दृष्टि से अब उपयोगी व उपयुक्त नही है.

इस उड़ान पुल से यातायात करने पर दुर्घटना होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है. इस मार्ग का उपयोग करने वाले नागरिकों की जनहानि व मार्ग सुरक्षा की दृष्टि से जनहित में इससे यातायात प्रतिबंधित  करना आवश्यक हो गया है. जिससे जिलाधीश नयना गुंडे ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 के प्रावधान अनुसार रेलवे के पुराने उड़ान पुल रेलवे क्रॉसिंग पुल (आरओबी 180 ए) से सभी प्रकार के वाहनों के यातायात पर स्थायी रूप से प्रतिबंध का आदेश जारी किया है.

इस निर्णय की जानकारी 10 से अधिक संबंधित विभागों को दी गई है. इस पुराने उड़ान पुल से आवागमन बंद हो जाने के बाद निकट में ही पॅरलल बने नए उड़ान पुल का आवागमन अब बढ़ जाएगा. पुराना उड़ान पुल बीजीडब्ल्यु अस्पताल से विश्रामगृह तक बना था. जबकि नया उड़ान पुल डा.आंबेडकर चौक परिसर से मरारटोली मार्ग पर होटल सागरिका तक बना है. जिससे रेलटोली परिसर में जाने वाले वाहन चालकों को काफी घुमकर आना पड़ेगा.

सम्बंधित ख़बरें

वर्धा: सेवाग्राम मार्ग के ROB की हालत जर्जर, 24 घंटे आवाजाही में खतरा; नागरिकों ने की स्थायी मरम्मत की मांग

बदलाव: गोंदिया जिले में दलहन उत्पादन घटा, मक्का-सरसों की खेती बढ़ी, राइस सिटी अब बन रही है ‘कॉर्न सिटी’

हर घर जल योजना की पोल खुली, गंदी नालियों में लगे नल का वीडियो दिखाते ही जल शक्ति मंत्री हैरान

रेत माफियाओं पर तिरोड़ा वन विभाग की सख्ती, संरक्षित क्षेत्र से अवैध उत्खनन का भंडाफोड़, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

उड़ान पुल बंद करने की असली वजह यह है

अंग्रेज शासन काल में निर्माण किया गया वर्षो पुराना उड़ान पुल अब आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है. इसके बाद उसे जमीदोज करने का काम आरंभ किया जाएगा. इसके लिए सार्वजनिक बांधकाम विभाग ने एक कंपनी के साथ 5 करोड़ रु. का अनुबंध किया है. जिससे कुछ ही दिनों में पुराना उड़ान पुल तोड़ने का कार्य शुरू हो जाएगा. इस उड़ान पुल को 2 दशक पूर्व ही आवागमन के लिए अनुपयोगी बताया गया था. इसमें कई जगहों पर दरारें पड़ गई थी. जिससे रेलवे व सार्वजनिक बांधकाम विभाग के अधिकारियों ने उड़ान पुल के लिए सपोर्ट बेस तैयार कर आवागमन शुरू रखने की अनुमति दी थी.

इस उड़ान पुल से 4 वर्ष पूर्व फोर वीलर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है और केवल  मोटर साइकिल व आटो रिक्शा चालकों का आवागमन शुरू था. इस पुल को तोड़ने के लिए रेल प्रशासन का काफी दबाव था. इसके साथ ही हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग पर तीसरी रेल लाईन बिछाने का कार्य शुरू है. इस कार्य में पुराना उड़ान पुल बाधा निर्मित कर रहा था. जिससे रेल प्रशासन ने सार्वजनिक बांधकाम विभाग को उड़ान पुल तोड़ने के लिए सतत पत्र दिए थे. आखिरकार सार्वजनिक बांधकाम विभाग ने उड़ान पुल तोड़ने का निर्णय ले लिया.

नए उड़ान पुल का सहारा

जिला मुख्यालय वाला गोंदिया शहर दो क्षेत्र में विभाजीत है. शहर के मध्य क्षेत्र से रेल मार्ग जाने की वजह से रेलटोली, मरारटोली, टीबी टोली, रामनगर सहित क्षेत्र उत्तर दिशा में आ गया है. जबकि गोरेलाल चौक, सराफा लाइन, सिविल लाइन, गणेश नगर यह दक्षिण क्षेत्र में है. पुराना उड़ान पुल बंद होने के बाद सभी छोटे बड़े वाहनों का यातायात नए उड़ान पुल से होगा. पुराने उड़ान पुल के टूटने से यातायात की व्यवस्था पर कोई परिणाम नहीं होगा. बल्कि नया उड़ान पुल आवागमन करने वालों के लिए सहारा बनेगा. इतना जरूर है कि इस नए उड़ान पुल से बड़ी संख्या में वाहनों का आना जाना शुरू हो जाएगा. इसी तरह अंडरग्राउंड, डा. आंबेडकर वार्ड परिसर की रेलवे चौकी व हड्डी टोली, रिंग रोड़ वाली रेलवे चौकी पर भी आवागमन पहले की अपेक्षा अधिक बढ़ जाएगा.

The old flying bridge of the railway built years ago has become dilapidated

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 03, 2022 | 11:31 PM

Topics:  

  • dilapidated
  • Gondia
  • Gondia News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.