-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- The Cleaning Workers Of Deori Nup Stopped The Work
देवरी नपं के सफाई कर्मियों ने किया काम बंद
- Written By: नवभारत डेस्क

देवरी. पिछले अनेक वर्षो से शहर की सफाई का ध्यान रखने वाले देवरी नपं के सफाई कर्मियों पर आज भूखे मरने की नौबत आ गई है. इन कर्मियों ने कोरोना महामारी के दौरान भी किसी भी तरह की परवाह किए बगैर दिन रात सफाई का कार्य किया था. ऐसे कर्मचारियों को ठेका रद्द होने के नाम पर बिना कोई लिखित सूचना दिए फोन पर काम पर नहीं आने की सूचना दी गई.
जिससे ऐन दिवाली त्यौहार पर इन कर्मियों पर भूखे मरने की नौबत आ गई है. जानकारी के अनुसार इन कर्मचारियों ने 18 अक्टुबर को देवरी नपं के मुख्याधिकारी, उपविभागीय अधिकारी तथा देवरी पुलिस स्टेशन में पत्र देकर उन पर हो रहे अन्याय की जानकारी दी थी व कुछ मांगों से संबंधित सुझाव भी दिए थे.
जिनमें नपं में अनेक वर्षो से कार्यरत स्वच्छता कर्मचारियों की शासन द्वारा निर्देशित राशि उनके बैंक खाते में जमा करने, सफाई कर्मचारियों को प्रति दिन आत्मरक्षा के लिए सुरक्षा कीट देने, स्वच्छता कर्मचारियों के पीएफ की राशि उनके बैंक खाते में जमा करने, पर्यवेक्षक कानेकर को उनके पद से हटाने, स्वच्छता कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने, पूर्व पार्षद सफाई कर्मियों पर दबाव न डालने, अब तक स्वच्छता कर्मचारियों से कोरे कागजों पर हस्ताक्षर लेकर प्रति माह दिए जाने वाले वेतन की जांच करने आदि मांगों का समावेश है. इन शिकायतों पर एक सप्ताह बीत जाने पर भी किसी प्रकार की जांच नहीं की गई. शहर के देवदुत कहलाने वाले इन स्वच्छता कर्मचारियों का कोरोना संकट काल में अनेक सामाजिक संस्था व जनप्रतिनिधियों ने सत्कार किया है.
सम्बंधित ख़बरें
कालीसराड़ के घने जंगल में तबाही का मंजर, तेज आंधी-तूफान से 2 हजार से अधिक पुराने पेड़ जमींदोज
गोंदिया बाजार समिति में अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी, सभापति-उपसभापति के खिलाफ लामबंद हुए 13 संचालक
Chandrapur News: ब्रह्मपुरी में कांग्रेस का जनाक्रोश महा मोर्चा, सरकार पर बरसे विजय वडेट्टीवार
गोंदिया में 64,300 किसानों ने कराया फसल बीमा, आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त तक बढ़ी
लेकिन आज नपं मुख्याधिकारी द्वारा तथा संबंधित ठेकेदार के माध्यम से बिना किसी लिखित सूचना के काम से हटा दिया गया है. जिससे सभी 52 सफाई कर्मियों पर भूखे मरने की नौबत आ गई है. इस संदर्भ में सफाई कर्मियों ने मुख्याधिकारी से चर्चा करने का प्रयास किया लेकिन मुख्याधिकारी ने टालमटौल का रवैया अपनाते हुए ठेकेदार का ठेका रद्द होने की बात बताई व सभी 52 सफाई कर्मियों को 18 अक्टूबर की शाम 7 बजे नपं में बुलाया गया था लेकिन स्वयं मुख्याधिकारी उपस्थित नहीं थे.
इस दौरान उनसे पुन: फोन पर संपर्क किया गया. उस वक्त भी उन्होंने यही कहा कि ठेका रद्द हो गया है आप लोगों को काम पर आने की आवश्यकता नहीं है. इन सभी स्त्री-पुरूषों पर हुए अन्याय का विरोध करते हुए सभी पार्टियों ने सफाई कर्मियों के समर्थन में अपनी राय व्यक्त की. साथ ही इन कर्मियों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन भी दिया.
आगामी 2 दिनों में यदि इन सफाई कर्मियों को पुन: वापस काम में नहीं लिया गया तो अनशन करने की चेतावनी भी इन राजनीतिक संगठनों की ओर से दी गई. इन सफाई कर्मियों पर नपं मुख्याधिकारी तथा जिलाधीश की ओर से क्या निर्णय लिया जाता है इस पर सभी की नजरें लगी हुई है.
The cleaning workers of deori nup stopped the work
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जेब में रखें AI Translator, Google का नया डिवाइस बिना इंटरनेट करेगा भाषा का अनुवाद, जानिए कैसे करता है काम
Aug 09, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal : इन राशियों को मिलेगा धन-लाभ और प्रमोशन का मौका, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल
Aug 09, 2026 | 12:05 AMसतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
Aug 08, 2026 | 11:14 PMमुंढे इफेक्ट का देशव्यापी असर! महाराष्ट्र के तुकाराम की सख्ती देख अन्य राज्यों में भी मिलावटखोरों पर शिकंजा
Aug 08, 2026 | 11:10 PMAIIMS रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के 121 पदों पर भर्ती, 67,700 रुपये सैलरी; 16 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 08, 2026 | 11:00 PMजऱा याद करो कुर्बानी: लंदन में अंग्रेज अफसर को गोली मारने वाले क्रांतिकारी, महज 26 की उम्र में हुए थे शहीद
Aug 08, 2026 | 10:57 PMJPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PMवीडियो गैलरी

ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM














