वंचितों को मिला न्याय, किसानों को मुआवजा, बावनकुले के नेतृत्व में सफल रहा गोंदिया तहसील स्तरीय शिविर
गोंदिया में आयोजित तहसील स्तरीय शिविर में वंचितों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला। किसानों को मुआवजा और अन्य सुविधाएं प्रदान की गईं।
Gondia News: छत्रपति शिवाजी महाराज महा राजस्व अभियान के तहत तहसील स्तरीय समाधान शिविर स्थानीय टी.बी. टोली ग्राउंड, कुडवा में आयोजित हुआ.अध्यक्षता राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने की. प्रमुख अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद प्रफुल पटेल उपस्थित थे. इस अवसर पर विधायक विनोद अग्रवाल, पूर्व विधायक राजेंद्र जैन, जिलाधीश प्रजीत नायर और अपर जिलाधीश मीनाज मुल्ला प्रमुखता से उपस्थित थे.
शिवर में तहसील के लोगों को अलगअलग सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिया गया. इनमें स्थाई पट्टों का वितरण, घरकुल लाभार्थियों को मुफ़्त रेत वितरण, 7/12 रिकॉर्ड ठीक करना, जमीन मालिकों के क्लास2 को क्लास1 में बदलना, संजय गांधी और श्रावण बाल योजना के तहत फ़ायदे, बेसहारा लोगों की मदद, राशन कार्ड से जुड़े काम, मालिकाना हक योजना के तहत पट्टे वितरण, मुख्यमंत्री बलिराजा पगडंडी मार्ग, वारस फेरफार के मामले और किसानों को मुआवजा जैसे कई उपक्रमों का समावेश था.
इस उपक्रम के जरिए, अलगअलग सरकारी योजनाओं से वंचित नागरिकों की प्रलंबीत समस्याओं का एक ही छत के नीचे समाधान किया गया.महाराजस्व अभियान के तहत यह शिविर बहुत उपयोगी रहा, जिसका उद्देश्य लाभार्थियों को सीधा लाभ पहुंचाना था.एमआरजीओ 28 000 अलीपुर द्वार से नागपुर के बीच स्पेशल ट्रेन गोंदिया, ब्यूरो.
सम्बंधित ख़बरें
मानसून में बढ़ा खतरा! गोंदिया में 3 दिन में सर्पदंश-बिच्छू के डंक के 15 मामले, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट
गोंदिया के सीईओ झेनिथ चंद्र दोंतुला का पीएचसी कावराबांध पर औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश
Gondia News: सालेकसा के कावराबांध PHC का सीईओ झेनिथ चंद्र दोंतुला ने किया औचक निरीक्षण
Gondia News: मानागढ़ नहर सफाई में देरी से बढ़ी परेशानी, बैक वाटर से सड़कें और बस्तियां प्रभावित
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने तथा उन्हे सुगम, सुरक्षित व आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अलीपुर द्वार और नागपुर के बीच एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है.
इस ट्रेन का वाणिज्यिक ठहराव दपूमरे के रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, गोंदिया व नागपुर स्टेशनों पर दिया गया है. ट्रेन क्र. 05472 अलीपुर द्वारनागपुर स्पेशल ट्रेन 21 मार्च शनिवार को अलीपुर द्वार से 6.30 बजे रवाना होगी तथा दूसरे दिन रविवार को गोंदिया आगमन 18.10 बजे, प्रस्थान 18.15 बजे होते हुए 21 बजे नागपुर स्टेशन पहुंचेगी.
