धान की बुआई से पहले बीज प्रक्रिया जरूरी, भंडारा कृषि विभाग ने किसानों को दिया प्रशिक्षण
Krishi Vigyan Kendra Sakoli: भंडारा के साखरा में कृषि विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किसानों के लिए बीज प्रक्रिया (सीड ट्रीटमेंट) पर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Paddy Seed Treatment (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Bhandara Agriculture Department: फसलों की उत्तम पैदावार और बेहतर अंकुरण के लिए बुआई से पहले बीज प्रक्रिया सीड ट्रीटमेंट करना बेहद महत्वपूर्ण है। यह बात कृषि विशेषज्ञों ने साकोली तहसील के साखरा में आयोजित एक विशेष मार्गदर्शन कार्यक्रम के दौरान कही।
हाल ही में पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त के वितरण के अवसर पर, कृषि विज्ञान केंद्र और कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में धान बीज प्रक्रिया पर एक व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। यह कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र, साकोली की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. उषा रा. डोंगरावर के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी संगीता माने तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उप कृषि अधिकारी बी. एस. सपाटे उपस्थित थे।
साखरा में बीज प्रक्रिया का लाइव डेमो
किसानों को तकनीकी जानकारी देने के लिए कृषि अभियांत्रिकी से वाई.आर. महल्ले, कीट विज्ञान विशेषज्ञ डॉ.पी. एस.उंबरकर, उद्यानिकी विशेषज्ञ सुश्री के. डी. तायड़े और पी.ए.कम्प्यूटर के. एस. गायकवाड़ मौजूद रहे। कार्यक्रम का लाभ साखरा और आसपास के गांवों से आए बड़ी संख्या में किसानों, महिलाओं और युवाओं ने उठाया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में नासुप्र का बुलडोजर एक्शन, 9 एकड़ सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण
रायगड: जल्द पूरा होगा दिघी जेटी प्रोजेक्ट! मंत्री नितेश राणे बोले- महाड में बनेगी मछली बाजार बिल्डिंग
नागपुर में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू, 7 अक्टूबर को आएगी अंतिम सूची; जिलाधिकारी ने दी जानकारी
गोंदिया में सिंचाई परियोजना पर घमासान, पाइपलाइन सीमित करने और नहर कार्य पर किसानों ने जताया विरोध
कृषि वैज्ञानिकों ने बढ़ी पैदावार के बताए उपाय
कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए संगीता माने ने किसानों को मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए कम समय में तैयार होने वाली धान की किस्मों को प्राथमिकता देने की सलाह दी।
ये भी पढ़े: Ketan Agrawal Murder Case: केतन के पिता विशाल अग्रवाल से मिले CM फडवीस, उज्ज्वल निकम लड़ेंगे केस
साखरा में प्रक्रिया का लाइव प्रदर्शन
इसके बाद कीट विज्ञान विशेषज्ञ डॉ.पी. एस. उंबरकर ने धान की बीज प्रक्रिया का लाइव डेमो करके दिखाया और बुआई के समय जैविक निविष्ठाओं के इस्तेमाल पर जोर दिया।
किसानों को विशेषज्ञों की सलाह
वहीं, महल्ले ने सीधी बुआई पेरिव धान पद्धति और तायड़े ने फलदार फसलों के प्रबंधन पर मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान के। एस। गायकवाड़ ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के देशव्यापी वितरण समारोह का सीधा प्रसारण भी किसानों को दिखाया। बी. एस. सपाटे ने कृषि विभाग की आगामी योजनाओं की रूपरेखा साझा की। कार्यक्रम का संचालन सहायक कृषि अधिकारी एस. एम.नंदागवली तथा आभार प्रदर्शन आर. पी. पवार ने किया।
