Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 22 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोंदिया में बिजेपार तालाब अधिकार को लेकर वन अधिकार आंदोलन तेज, तीसरे दिन भी जारी आमरण अनशन

Forest Rights Protest: सालेकसा में तालाब नीलामी के विरोध में वन अधिकार महासंघ का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी। मांगें पूरी न होने पर आंदोलनकारियों ने दी सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: Jun 22, 2026 | 11:41 AM

वन अधिकार प्रबंधन समिति महासंघ का आमरण अनशन का तीसरा दिन (सोर्स - फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Gondia Salekasa Tribal Rights Protest: अनुसूचित जनजाति व अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 तथा नियम 2008 व संशोधित नियम 2012 के तहत गठित सामूहिक वन अधिकार प्रबंधन समिति महासंघ का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर लगातार उपेक्षा का आरोप लगाते हुए तीव्र नाराजगी व्यक्त की।

महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि गिरोला, पांढरी, खोलगढ़ और भजियादंड ग्रामसभाओं को जिला स्तरीय वन अधिकार समिति द्वारा सामूहिक वन अधिकार के अभिलेख प्रदान किए गए हैं। इसके बावजूद ग्रामसभाओं के अधिकार क्षेत्र में आने वाले तालाबों और अन्य संसाधनों पर प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है।

आंदोलनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि दो दिनों के भीतर उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। उन्होंने यहां तक कहा कि मजबूर होकर सामूहिक आत्मदाह जैसा कदम उठाना पड़ सकता है। किसी भी अप्रिय घटना की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की होगी।

सम्बंधित ख़बरें

गोंदिया मछली मार्केट में गंदगी और दुर्गंध से व्यापार प्रभावित, ग्राहकों को भारी परेशानी

नागपुर HC में कॉर्पोरेट पावर का इम्तिहान: करोड़ के बैंक ऋण मामले में CBI बनाम याचिकाकर्ता की दिलचस्प जंग

823 वोटर्स के फैसले की बारी: महायुति का 580+ वोटों का दावा; बचत भवन में 4 टेबलों पर होगी नागपुर सीट की मतगणना

गोंदिया के महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक विवाद, महिला बचत समूहों के खातों में लेनदेन दर्ज नहीं, जांच शुरू

आंदोलनकारियों का कहना है कि बिजेपार क्षेत्र के विभिन्न तालाबों में वर्ष 2025 के आर्थिक सत्र के लिए मत्स्य बीज डाला गया है। यदि इन तालाबों का आवंटन किसी अन्य संस्था या विभाग को किया जाता है तो ग्रामसभाएं इसका विरोध करेंगी।

45 ग्रामसभाओं के प्रतिनिधि शामिल

महासंघ ने मांग की है कि ग्रामसभाओं के अधिकार क्षेत्र में आने वाले तालाबों की नीलामी तत्काल रद्द कर उन्हें वन अधिकार कानून के तहत गठित समितियों को सौंपा जाए। इस संबंध में गोंदिया जिले के जिलाधीश, सांसद, विधायक, पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला परिषद, गुट विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों को कई बार ज्ञापन और पत्र सौंपे जा चुके हैं।

आंदोलन में अध्यक्ष मंतूरा मरकाम, विश्वनाथ मेंढ़े, उत्तम चर्जे, प्रेमलाल वटी, जितेंद्र माहुले, भरत फुंडे, मेहतर भट्टी, व्यंकट शेंडे, रोहित वटी, प्रदीप मच्छरके सहित 45 ग्रामसभाओं के प्रतिनिधि शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:- गोंदिया: सालेकसा में वन हक्क महासंघ का आंदोलन, मांगें नहीं मानी गईं तो रेल रोको और रास्ता रोको की चेतावनी

अनशन पर बैठे 78 वर्षीय अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, उचित चिकित्सा का अभाव

आंदोलन के तीसरे दिन भी अनशन पर बैठे 78 वर्षीय रोहित नेताम की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है।   आंदोलनकारियों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय पर उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।

एक वृद्ध अनशनकारी की लगातार खराब होती स्वास्थ्य स्थिति अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है और प्रशासन की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आंदोलनकारियों ने मांग की है कि शासन तत्काल हस्तक्षेप कर उनकी समस्याओं का समाधान करें, अन्यथा आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Salekasa forest rights movement bijepar pond dispute protest update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2026 | 11:41 AM

Topics:  

  • Gondia News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.