RTE Admission 2026: गोंदिया में सीटों के मुकाबले तीन गुना आवेदन, जानें क्या होगा आपके बच्चे का भविष्य
Gondia RTE Admission: गोंदिया में RTE प्रवेश के लिए 6 अप्रैल को लॉटरी निकाली जाएगी। जिले में 1,069 सीटों के लिए 3,475 आवेदन आए हैं। लेकिन कर्मचारियों की हड़ताल से प्रक्रिया अटक सकती है।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
Gondia RTE Admission Lottery 2026: महाराष्ट्र में शिक्षा के अधिकार कानून के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश दिया जाता है। इसके लिए पालक बड़ी संख्या में ऑनलाइन आवेदन करते हैं। इस वर्ष 31 मार्च तक आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और सोमवार, 6 अप्रैल को राज्य स्तर पर लॉटरी के माध्यम से विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।
गोंदिया में 1069 सीटों के लिए 3,475 आवेदन
गोंदिया जिले में इस वर्ष 126 स्कूलों में उपलब्ध 1069 सीटों के लिए 3,475 आवेदन प्राप्त हुए हैं। ऐसे में सोमवार, 6 अप्रैल से संविदा कर्मचारियों द्वारा पुनः आंदोलन शुरू करने की जानकारी के बाद प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।
उल्लेखनीय है कि, आरटीई प्रवेश (RTE Admission)के लिए प्रवेश प्रक्रिया 17 फरवरी से शुरू की गई थी। लेकिन निर्धारित समय में अपेक्षा के अनुसार आवेदन प्राप्त नहीं होने के कारण शिक्षा विभाग की ओर से इसके लिए बार-बार अवधि बढ़ाई गई। अंततः 31 मार्च को आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण विराम दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई को टीबी मुक्त बनाने के लिए बीएमसी का बड़ा अभियान, 26 मई से शुरू होगी विशेष स्क्रीनिंग
धुले में दर्दनाक हादसा, मुंबई-आगरा हाईवे पर आपस में भिड़े कई वाहन, 6 लोगों की मौत, 26 घायल, देखें VIDEO
मुंबई में म्हाडा लॉटरी को जबरदस्त प्रतिसाद, 2,640 फ्लैट्स के लिए 82 हजार से ज्यादा आवेदन
इंसाफ नहीं मिला तो पी लिया तेजाब, दुष्कर्म पीड़िता इंजीनियरिंग छात्रा की मौत, शव रखकर थाने में प्रदर्शन
तहसीलवार आवेदनों की स्थिति
| तहसील | सीटें | आवेदन |
|---|---|---|
| अर्जुनी मोरगांव | 78 | 174 |
| आमगांव | 130 | 442 |
| देवरी | 49 | 113 |
| गोंदिया | 429 | 1573 |
| गोरेगांव | 90 | 341 |
| सालेकसा | 51 | 117 |
| सड़क अर्जुनी | 58 | 196 |
| तिरोड़ा | 184 | 519 |
यह भी पढ़ें:- विदर्भ में बदला मौसम: गोंदिया में बारिश का येलो अलर्ट, गर्मी से राहत लेकिन किसानों के लिए मिली-जुली खबर
हड़ताल से प्रभावित हुआ था कामकाज
समग्र शिक्षा अभियान में कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने उन्हें शासकीय सेवा में समाविष्ट किए जाने की मांग को लेकर विगत 9 मार्च से राज्यव्यापी आंदोलन शुरू कर दिया था, जिसमें जिले के 84 कर्मचारी भी शामिल हुए थे। जिसके चलते जिले में समग्र शिक्षा विभाग का कामकाज प्रभावित हुआ था। ऐसे में 31 मार्च इन कर्मचारियों का अंतिम कार्य दिवस होने के कारण 30 मार्च को सभी कर्मचारी अपने काम पर लौटे व उन्होंने अपना कामकाज पूरा किया और सोमवार, 6 अप्रैल से फिर से आंदोलन शुरू होने की जानकारी मिली है। ऐसे में आरटीई के तहत 6 अप्रैल को विद्यार्थियों के प्रवेश का ड्रा निकलने के बावजूद प्रवेश में बाधा निर्माण होने की आशंका जताई है।
