Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चेहरे पर एसिड…शरीर पर चोट, गोंदिया में रूह कंपा देने वाली वारदात; पलाश के पेड़ के नीचे मिली ‘पूनम’ की लाश

Poonam Tumane Murder: बालाघाट से लापता हुई पूनम तुमाने का शव बोंडेरानी के जंगल में मिला। उसके चेहरे पर तेज़ाब से जलन और पेट में चाकू के घाव थे। संदिग्ध संजय तितमारे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Feb 05, 2026 | 08:49 AM

गोंदिया में हत्या (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Acid Attack Murder: मध्यप्रदेश जाने वाले रास्ते पर बोंडरानी जंगल में एक महिला की लाश संदिग्ध हालत में मिली। घटना मंगलवार की दोपहर सामने आई। महिला के चेहरे पर एसिड फेंका गया था और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे शक है कि महिला की हत्या करके उसकी लाश जंगल में फेंकी गई है। दवनीवाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मृत महिला का नाम बालाघाट जिले के खैरी निवासी पूनम राकेश तुमाने (28) बताया गया है।

जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले की पूनम राकेश तुमाने 28 जनवरी को खैरी के संजय तितमारे के साथ घर से यह कहकर आई थी कि वह वाराशिवनी न्यायालय में जा रही है। इसके बाद पूनम और संजय दोनों 28 जनवरी को तिरोड़ा तहसील के परसवाड़ा टी-पॉइंट पर आए। वहां से पूनम ने अपनी मां से कहा कि वह घर आएगी और फोन काट दिया।

घर नहीं लौटी पूनम

लेकिन पूनम देर रात तक घर नहीं लौटी। तो संजय पूनम के घर गया और बोला, तुम्हारी लड़की मेरे साथ नहीं वापस आई। उसने पूनम के पिता से पूछा कि क्या वह घर आ गई है। इसके बाद वे पूनम को ढूंढने के लिए वाराशिवनी और रामपायली गए। लेकिन जब वह नहीं मिली, तो बालाघाट जिले के खैरलांजी थाने में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस ने पूनम को ढूंढना शुरू किया।

सम्बंधित ख़बरें

Borivali के चीकूवाड़ी जंक्शन पर तेज रफ्तार टेम्पो की टक्कर, 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत; नशे में चालक गिरफ्तार

छत्रपति संभाजीनगर में मेयर चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया शुरू, NCP (एसपी) से समिंदर सिंह ने खरीदा फॉर्म

अवैध संबंधों में बाधा बन रहा था पति, पत्नी ने जाल बिछाकर रास्ते से हटाया; जंगल में आधा दफनाया शव, जानें मामला

छत्रपति संभाजीनगर में नशे का जाल टूटा: क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, कोडीन सिरप रैकेट का भंडाफोड़

मंगलवार दोपहर के करीब चंद्रकुमार भगत नाम के एक किसान को बोंडरानी जंगल की ओर जाने वाले पगडंडी सड़क किनारे पलाश के पेड़ के नीचे एक महिला की लाश मिली। उसने ग्रामवासी और दवनीवाड़ा पुलिस को इसकी जानकारी दी।

घटना की जानकारी मिलते ही दवनीवाड़ा पुलिस और उपविभागीय पुलिस अधिकारी रोहिणी बानकर, पुलिस निरीक्षक वैशाली ढाले, सहायक पुलिस निरीक्षक संजय टेकाम घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव का पंचनामा किया और मामला दर्ज किया। जांच दवनीवाड़ा पुलिस कर रही है।

ऐसे हुई लाश की पहचान

खैरलांजी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि खैरी की रहने वाली पूनम तुमाने 28 जनवरी से लापता है। फिर मंगलवार दोपहर को बोंडरानी परिसर में महिला का शव मिलने की खबर परिसर में फैल गई। महिला का शव मिलने के बाद दवनीवाड़ा पुलिस ने खैरलांजी और मध्यप्रदेश पुलिस से संपर्क किया। उसके बाद पूनम के परिवार वाले भी शव देखने बोंडरानी पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि शव पूनम का ही है। इसके बाद ही यह साफ हुआ कि शव लापता महिला पूनम तुमाने का ही है।

यह भी पढ़ें – अवैध संबंधों में बाधा बन रहा था पति, पत्नी ने जाल बिछाकर रास्ते से हटाया; जंगल में आधा दफनाया शव, जानें मामला

संदिग्ध गिरफ्तार, रिमांड पर भेजा

बालाघाट जिले के खैरी निवासी संजय धनराज तितरमारे (41) को संदिग्ध के आधार 4 फरवरी को सुबह 11।30 बजे हिरासत में लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे 6 फरवरी तक पुलिस कस्टडी सुनाई है। पूनम तुमाने मामले का विविध दिशाओं में जांच की जा रही है।

– वैशाली ढाले, थानेदार, दवनीवाड़ा थाना

फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया

बोंडरानी जंगल परिसर में एक महिला का शव मिला, जिसके चेहरे पर एसिड फेंका गया था और पेट में किसी धारदार हथियार से वार किया गया था। मौके पर एक लकड़ी का डंडा और एक चाकू भी मिला। इस बीच, पुलिस ने लाश की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया था।

Poonam tumane murder case bondrani forest acid attack arrest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 05, 2026 | 08:49 AM

Topics:  

  • Crime
  • Gondia
  • Gondia News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.