- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- People Upset Due To Ballast Dropped In Railway Post
रेलवे चौकी में गिराई गई गिट्टी से लोग परेशान
- Written By: नवभारत डेस्क

तिरोड़ा. आस्वल चौक से कवलेवाडा, धापेवाडा सिंचाई प्रकल्प की ओर जाने वाले रास्ते पर स्थित रेलवे चौकी पर तीसरी लाईन का कार्य चल रहा है. जिसके लिए 29 नवंबर की रात 8 बजे से 30 नवंबर की सुबह 6 बजे तक मेगा ब्लॉक कर चौकी को बंद रखा गया था और वहां पर रेल प्रशासन द्वारा गिट्टी का ढेर लगाया गया था.
30 नवंबर की सुबह 6 बजे रास्ता खोल दिया गया. लेकिन चौकी पर रखी गिट्टी ठीक तरह से नहीं उठाए जाने से अनेक वाहन वहां फिसलकर गिर पड़े. इसी मार्ग पर तहसील स्तर के सभी कार्यालय भी है. उपविभागीय अधिकारी कार्यालय, सार्वजनिक बांधकाम, शासकीय विश्रामगृह, भूमि अभिलेख आदि कार्यालय होने से तहसील के अनेक लोग इसी चौकी से अन्य कार्यालय जाते है.
इसी मार्ग से बेलाटी बु., मुंडीपार, मांडवी, चांदोरी, बिरोली, घाटकुरोडा, कवलेवाडा व चांदपुर, सिहोरा जाने वाले भी इसी चौकी से जाते है. किसान भी मंडी में इसी मार्ग से अपने वाहन ले जाते है लेकिन चौकी पर गिट्टी होने से यह वाहन वहां जाकर फिसलने लगे. चौकी पर उपस्थित चौकीदार से शिकायत पुस्तिका मांगी गई तो उन्होंने स्टेशन मास्टर के पास होने की बात कही. उल्लेखनीय है कि आस्वल चौक से रेलवे चौकी तक का 500 मीटर का रास्ता पहले से ही बहुत खराब हो चुका है. इस रास्ते पर बड़े-बड़े गड्ढे निर्माण हो गए है.
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया आयुष्मान योजना की निधि में देरी पर राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग होगी बैठक, पालकमंत्री की अहम घोषणा
गोंदिया में गहराया जल संकट; वैनगंगा नदी का जलस्तर गिरा, परियोजनाओं में पानी कम, अगले दो महीने चुनौतीपूर्ण
महाराष्ट्र राज्य ग्राम पंचायत कर्मचारी महासंघ का ऐलान मांगों की अनदेखी पर तीन चरणों में राज्यव्यापी आंदोलन
नक्सलमुक्त सालेकसा में विकास का ‘वनवास’ कब होगा खत्म? घोषणा के बाद अब बुनियादी सुविधाओं की दरकार
रास्ते के दोनों ओर की मिट्टी निकल जाने से किनारे पर गहराई हो गई है. जबकि इसी रास्ते से अधिकारी व जनप्रतिनिधि चांदपुर देवस्थान के लिए जाते है. लेकिन प्रशासन ने इस ओर लगातार अनदेखी की है. रास्ता दुरूस्ती कर चलने लायक बनाया जाए ऐसी मांग परिसर के नागरिकों ने की है. रास्ता दुरूस्त नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी नागरिकों ने दी है.
People upset due to ballast dropped in railway post
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aluminium Foil: क्या आप भी फॉयल या अखबार में लपेटते हैं खाना? यह आदत बन सकती है सेहत के लिए जानलेवा
Apr 21, 2026 | 10:35 PMOily Skin:क्या आप भी ऑयली स्किन से हैं परेशान तो इन टिप्स को अपनाकर रखें स्किन को हर टाइम चमकदार और जवां
Apr 21, 2026 | 10:08 PM‘राजनीतिक मजबूरीवश मेरी दिवंगत मां का…’, लखनऊ मेयर सुषमा खर्कवाल के बयान पर अखिलेश यादव का भावुक पोस्ट
Apr 21, 2026 | 10:05 PMमहाराष्ट्र में भीषण गर्मी से निपटने की तैयारी, मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया ‘सेंटर फॉर एक्सीलेंस’ का शुभारंभ
Apr 21, 2026 | 10:00 PMअमेरिका-ईरान जंग: ’14 दिन बढ़ा दो सीजफायर’, पाकिस्तान की आखिरी गुहार; क्या ट्रंप और तेहरान मानेंगे बात?
Apr 21, 2026 | 09:55 PMअखिलेश यादव ने कांग्रेस से मिलाया हाथ! हरियाणा में ये क्या बोल गए सपा प्रमुख, 2027 चुनाव के लिए कर दिया ऐलान
Apr 21, 2026 | 09:52 PMIPL 2026: जीत के बाद मुंबई इंडियंस की खुली किस्मत! टीम में लौटा सबसे बड़ा मैच विनर
Apr 21, 2026 | 09:38 PMवीडियो गैलरी

सावधान! पाकिस्तान से आई इस क्रीम ने उड़ाई रातों की नींद, इंस्टेंट ग्लो के चक्कर में किडनी हो रही फेल, VIDEO
Apr 21, 2026 | 04:21 PM
ड्रेस कोड या खास रणनीति? लेंसकार्ट विवाद पर भड़कीं नाजिया इलाही खान, कंपनी पर लगाए धार्मिक भेदभाव के आरोप
Apr 21, 2026 | 02:20 PM
मजदूरी मांगने पर ईंट भट्ठा मालिक की हैवानियत, मजदूर को बेरहमी से पीटने के बाद समझौते का बनाया दबाव
Apr 20, 2026 | 11:41 PM
‘भारत की आस्था को दुनिया की कोई भी ताकत डिगा नहीं पाई..,’ योगी आदित्यनाथ ने सनातन आस्था को बताया शाश्वत
Apr 20, 2026 | 11:10 PM
पटना में महिला आरक्षण को लेकर NDA कार्यकर्ताओं का आक्रोश, विपक्ष पर जमकर गरजी महिलाएं
Apr 20, 2026 | 10:33 PM
चुनाव है तो क्या सीट तुम्हारी हो गई? ट्रेन में महिला की रिजर्व सीट पर दबंगई, जवाब सुनकर हो जाएंगे हैरान
Apr 20, 2026 | 10:25 PM














