Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पांजरा ग्राम पंचायत ने स्वच्छ ग्राम प्रतियोगिता में मारी बाजी, मिला 6 लाख रुपये का पुरस्कार

Panjara Gram Panchayat : गोंदिया जिले की तिरोड़ा तहसील स्थित पांजरा ग्राम पंचायत ने संत गाडगेबाबा ग्राम स्वच्छता अभियान 2025-26 में प्रथम स्थान हासिल कर 6 लाख रुपये का पुरस्कार जीता।

  • Author By Manoj Akotkar | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: May 16, 2026 | 08:01 PM

Panjara Gram Panchayat : गोंदिया जिले की तिरोड़ा तहसील स्थित पांजरा ग्राम पंचायत ने संत गाडगेबाबा ग्राम स्वच्छता अभियान 2025-26 में प्रथम स्थान हासिल कर 6 लाख रुपये का पुरस्कार जीता। (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gondia Cleanliness Campaign: गोंदिया के जल व स्वच्छता मिशन स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण2 के तहत वर्ष 202526 के लिए क्रियान्वित संत गाडगेबाबा ग्राम स्वच्छता अभियान व राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज स्वच्छ ग्राम प्रतियोगिता का जिला स्तरीय परिणाम घोषित किया गया। इसमें तिरोड़ा तहसील की पांजरा ग्रापं ने 167 अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। पुरस्कार के लिए ग्रापं को 6 लाख रु. का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। पांजरा ग्रापं का प्रदर्शन जिले में आदर्श रहा है और सभी ओर सराहना की जा रही है।

संत गाडगेबाबा ग्राम स्वच्छता अभियान 202526 के तहत स्वच्छ ग्राम स्पर्धा आयोजित की गई थी। सरकारी मापदंड के अनुरूप इस प्रतियोगिता में जिले की कुल 53 ग्रापं ने भाग लिया। इनमें से जो 9 ग्रापं उत्कृष्ट पाई गईं, उनका जिला स्तरीय समिति द्वारा निरीक्षण किया गया। परिणामों को जिला स्तरीय समिति द्वारा अंतिम रूप दिया गया और 11 मई को संभागीय आयुक्त को सौंप दिया गया। इस बीच, पांजरा ग्रापं, जिसे तिरोड़ा तहसील में स्मार्ट ग्रापं के रूप में जाना जाता है, ने 167 अंक हासिल किए और घोषित परिणाम में पहली रैंक हासिल की।

ग्रामीणों की पूरे जिले से सराहना

जबकि सड़क अर्जुनी तहसील की गिरोला ग्रापं ने 162 अंक 4 लाख रु. का पुरस्कार के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है, वहीं अर्जुनी मोरगांव तहसील की वडेगांव स्टे. ग्रापं ने 157 अंक 3 लाख रु. का पुरस्कार के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशासन सहित सभी विजेता ग्राम पंचायतों के सरपंच, सदस्यों, ग्राम सेवकों और ग्रामीणों की पूरे जिले से सराहना हो रही है।

सम्बंधित ख़बरें

मालखेड सीमेंट फैक्ट्री में हिंसक विवाद, अदाणी सीमेंट प्लांट में मजदूर की हत्या, इलाज के दौरान मौत

जुआ और शराब अड्डों पर छापेमारी, भंडारा पुलिस ने किया 69 हजार का माल जब्त

साकोली में बढ़ती रेत तस्करी पर सरपंच ने विधायक नाना पटोले से की मुलाकात, अधिकार ग्राम पंचायतों को देने की मांग

नांदेड-करांडला सड़क निर्माण में अनियमितताओं का आरोप, ग्राम पंचायत ने उठाए सवाल

ग्रापं को जिला स्तरीय विशेष पुरस्कार

मुख्य पुरस्कारों के साथसाथ विभिन्न स्वच्छता मानदंडों पर 50,000 रु. के जिला स्तरीय विशेष पुरस्कारों की भी घोषणा की गई है। इसमें अपशिष्ट व्यवस्थापन के लिए दिए जाने वाले स्व. वसंतराव नाईक पुरस्कार गोरेगांव तहसील की मोहगांव बु ग्रापं को, पानी की गुणवत्ता और व्यवस्थापन के लिए डॉ. बाबासाहब आंबेडकर पुरस्कर सालेकसा तहसील की तिरखेड़ी ग्रापं को, जबकि शौचालय व्यवस्थापन के लिए स्व. आबासाहब खेडकर पुरस्कार गोंदिया तहसील की तांडा ग्रापं को देने की घोषणा की गई है।

ये भी पढे़: PM मोदी की अपील का असर, ईंधन बचत के लिए बड़ा फैसला; पूर्व मंत्री ने कम किया सुरक्षा काफिला

सरपंच शारदा राजेंद्र चामट ने कहा कि गणमान्य लोगों, युवाओं ने कड़ी मेहनत राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज ग्राम स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ग्रापं ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस सफलता में ग्रापं पदाधिकारियों और गांव के गणमान्य लोगों, युवाओं ने कड़ी मेहनत की है। ग्रापं ने मुख्यमंत्री समृद्ध स्वच्छता ग्राम अभियान में हिस्सा लिया है और उम्मीद है कि इस प्रतियोगिता में भी वही सफलता के मानक बनेंगे।

Panjara gram panchayat wins first rank clean village competition gondia

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 16, 2026 | 07:27 PM

Topics:  

  • Gondia
  • Gondia News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.