Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

धान फसल तनस में परिवर्तित, उत्पादन में कमी

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Dec 02, 2021 | 12:25 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

गोंदिया. पिछले महीने हुई अतिवृष्टी ने किसानों के हलके धान फसल का नुकसान किया. किसान नैसर्गिक संकट में फंस गया है. भारी प्रजाति वाले धान फसल पर तुडतुडा बीमारी के आक्रमण से धान फसल की तनस बन गई है. जिससे बीमारी के प्रभाव से इस बार भी धान फसल के उत्पादन में भारी कमी आई है.

जिससे इस वर्ष भी किसानों को आर्थिक घाटा सहन करना पडा. उल्लेखनीय है कि सितंबर महीने में हुई अतिवृष्टी से हलके धान फसल का बडा नुकसान हो गया. अनेक किसानों की धान फसल खेतों में सो गई थी. वहीं कुछ किसानों की धान फसल पानी में आ जाने से बडा नुकसान हो गया था.

बारिश बंद होने के बाद जिले के किसानों ने धान की कटाई व मलनी के काम की शुरूआत की थी. खेत में भारी प्रजाति वाली धान फसल लहराते दिखाई दे रही थी.

सम्बंधित ख़बरें

रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक देख यूजर्स ने की Ponniyin Selvan से तुलना, बोले- हर कोई मणिरत्नम नहीं

UN शांति सेना में छाया पाकिस्तानी महिला मेजर का जलवा; साइप्रस से विदाई पर क्यों हो रही आयशा खान की चर्चा?

Rupali Chakankar की बहन के खाते के नॉमिनी हैं अशोक खरात, जांच में चौंकाने वाला खुलासा

Thane में दर्दनाक हादसा: दोस्तों के साथ झील में नहाने गया 10 साल का मासूम डूबा, मोगरपाड़ा इलाके में पसरा मातम

इसी बीच कटाई के दौरान तुडतुडा नामक बीमारी के आक्रमण से धान की फसल तनस में परिवर्तित हो गई. कीट नियंत्रण के लिए कीटनाशक दवाईयों का छिडकाव करने के बाद भी कीट  नियंत्रण में नहीं आने से किसानों को आर्थिक बोझ उठाना पडा. इसी में कीट के प्रभाव से धान फसल नष्ट हो गई. 

गत वर्ष नैसर्गिक संकट से उत्पादन में कमी आई थी. वही परिस्थिति इस वर्ष भी दिखाई दी. खेत में हुआ खर्च भी नही निकला. हर वर्ष किसानों को नैसर्गिक संकट का सामना करना पडता है. कर्जबाजारी होकर किसान खेती व्यवसाय कर रहा है. लेकिन उत्पादन कम होने से कर्ज कैसे चुकाएं ? इस दुविधा में किसान फंस गया है. उत्पादन में कमी से दिन ब दिन किसानों के सिर पर कर्ज का बोझ बढ रहा है. परिणाम स्वरुप किसानों में निराशा छा गई है. अनेक वर्षों से किसानों पर संकट की श्रृंखला शुरू है. 

धान खरीदी केंद्र के अभाव में लूट 

कुछ स्थानों में अब तक शासकीय आधारभूत धान खरीदी केंद्र शुरू नहीं हुए है. जिले में फिलहाल धान की मलनी का कार्य जोरों से शुरू है. धान खरीदी केंद्र के अभाव में किसान अपना धान कवडीमोल भाव पर व्यापारियों को बेच रहे है. निजी व्यापारियों द्वारा किसानों की लूट हो रही  है. शासन की दोहरी नीति से किसान बीच में फंस गया है. किसानों को आर्थिक नुकसान सहन करना पड रहा है.  

Paddy crop changed to tans production decreased

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 02, 2021 | 12:25 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.