- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Now The Berth In The Moving Train Will Be Confirmed Tte Will Get A Handheld Terminal Device
अब चलती ट्रेन में कन्फर्म होगी बर्थ, TTE को मिलेगी हाथों में रखने योग्य टर्मिनल डिवाइस
- Written By: नवभारत डेस्क

गोंदिया. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में टीटीई ट्रेनों में हैंड हेल्ड टर्मिनल डिवाइस (एचएचटी) से टिकटों की जांच करते दिखाई देंगे. इसके लिए रायपुर मंडल मंडल को 96 एचएचटी मशीन मिली हैं. रायपुर मंडल में दुर्ग बेस्ड टिकट चेकिंग स्टाफ को 96 हैंड हेल्ड टर्मिनल डिवाइस (एचएचटी) 4G सिम के साथ दी जा रही है जिससे टीटीई ट्रेनों में खाली बर्थ की सूचना देंगे और तत्काल आरएसी वेटिंग सूची के यात्रियों का टिकट कंफर्म हो जाएगा. इससे यात्रियों को आरक्षित सीटों का लाभ मिलेगा. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डा. विपिन वैष्णव ने 4 हैंड हेल्ड टर्मिनल डिवाइस रायपुर रेल मंडल के टीटीई को सौंपी. इस अवसर पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक दुलार साय चौहान रायपुर रेल मंडल के टीटीई उपस्थित रहे.
रायपुर रेल मंडल में प्रथम चरण में एंड टू एंड ट्रेनो में यह सुविधा दी जा रही है. रायपुर रेल मंडल से चलने वाली दुर्ग अंबिकापुर एक्सप्रेस में 16 जुलाई से टिकट चेकिंग का कार्य हैंड हेल्ड टर्मिनल्स द्वारा ही किया जाएगा. साथ ही आगामी दिनों में संपर्क क्रांति गाड़ी में भी हैंडल टर्मिनल से चेकिंग की जाएगी. इसके लिए पहले चरण में सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (क्रिस) दिल्ली से रायपुर मंडल के टिकट जांच कर्मियों को प्रशिक्षित जा चुका है और बाकी कर्मियों के प्रशिक्षित हो जाने के बाद जल्द ही हैंड हेल्ड टर्मिनल मशीनों का उपयोग यात्रा के दौरान बर्थ आवंटन में किया जाएगा.
यात्रियों को मिल सकेंगी तत्काल सुविधाएं
हैंड हेल्ड टर्मिनल मशीन आईपैड साइज की डिजिटल डिवाइस है. इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों का रिजर्वेशन चार्ट उपलब्ध रहेगा. मशीन जीपीआरएस के जरिए यात्री आरक्षण प्रणाली के केंद्रीय सर्वर से जुड़ी रहती है. इसलिए जहां भी स्टेशन पर ट्रेन रुकती है, टिकटों की बुकिंग का विवरण अपडेट हो जाता है. इसके जरिए टीटीई सीट कनफर्मेशन, कैंसिलेशन, पेनाल्टी, अतिरिक्त किराया आदि का काम भी कर सकेंगे. साथ ही टीटीई कोच की वाटर सप्लाई, इलेक्ट्रिसिटी, बेडरोल, टॉयलेट क्लीनिंग पैसेंजर को आवश्यक चिकित्सा सुविधा के लिए परस्पर संचार कर सकेंगे. इससे यात्रियों को लाभ मिलेगा.
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया: धाबेटेकड़ी में तेंदुए का आतंक, बच्चे की मौत के बाद भी नहीं थमा खतरा; गांव में घुसकर मचाया कहर
गोंदिया में 20 हजार किसानों पर 45 करोड़ का फसल कर्ज बकाया; कर्ज माफी के इंतजार में नए लोन पर मंडराया संकट
गोंदिया में 32 जंगली हाथियों का आतंक, झुंड के तांडव से स्थानीय किसानों में दहशत का माहौल
किंडगीपार आंदोलन में भड़की हिंसा, गोंदिया पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई अधिकारी और ग्रामीण घायल, 90 केस हुए दर्ज
Now the berth in the moving train will be confirmed tte will get a handheld terminal device
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 23 April: गुरुवार को इन 3 राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा, जानें किसे रहना होगा सतर्क?
Apr 23, 2026 | 12:05 AMIPL 2026: राजस्थान रॉयल्स का धमाका, 160 रन का टारगेट सफलतापूर्वक किया डिफेंड, पॉइंट्स टेबल में लगाई लंबी छलांग
Apr 23, 2026 | 12:04 AMLSG vs RR: राजस्थान के गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन, लखनऊ को नहीं बनाने दिए 159 रन, जोफ्रा आर्चर ने लिए 3 विकेट
Apr 22, 2026 | 11:18 PM‘4 मई को बंगाल में मौजूद रहें..’, अभिषेक बनर्जी की चुनौती पर धर्मेंद्र प्रधान ने दिया करारा जवाब
Apr 22, 2026 | 11:02 PM‘मेरे दुश्मनों के साथ भी ऐसा न हो’, पहलगाम हमले की बरसी पर शुभम की पत्नी की बातें झकझोर देंगी
Apr 22, 2026 | 10:56 PMक्रिकेट जगत में सनसनी: कोच पर हमले और हत्या के प्रयास में 3 क्रिकेटर सस्पेंड, तत्काल प्रभाव से हुई कार्रवाई
Apr 22, 2026 | 10:55 PMकेदारनाथ में सिस्टम शर्मसार! पिता के शव के साथ धूप में बिलखता रहा बेटा, डीएम ने नहीं दिया हेलीकॉप्टर
Apr 22, 2026 | 10:46 PMवीडियो गैलरी

अखिलेश यादव की दिवंगत मां पर टिप्पणी के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने चप्पलों से पीटी मेयर की नेमप्लेट, देखें VIDEO
Apr 22, 2026 | 10:37 PM
ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़? ‘राजा शिवाजी’ ट्रेलर में ‘वाघ नख’ वाले इस सीन को देख मचा बवाल
Apr 22, 2026 | 10:37 PM
PM मोदी को आतंकवादी कहने पर भड़की BJP, कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा, खरगे-राहुल पर जमकर साधा निशाना
Apr 22, 2026 | 02:01 PM
राम नाम से चिढ़ती हैं ममता दीदी! बंगाल चुनाव में CM योगी का ‘राम मंदिर’ कार्ड, बोले- अब UP में होता है उत्सव
Apr 22, 2026 | 01:46 PM
मुंबई में ट्रैफिक जाम देख भड़की महिला, BJP मंत्री गिरीश महाजन को सरेआम कहा ‘गेट आउट’, देखें VIDEO
Apr 22, 2026 | 11:31 AM
अखिलेश यादव ने कांग्रेस से मिलाया हाथ! हरियाणा में ये क्या बोल गए सपा प्रमुख, 2027 चुनाव के लिए कर दिया ऐलान
Apr 21, 2026 | 09:52 PM














