गोंदिया

संरक्षा के सजग प्रहरियों का सम्मान; पॉइंट्समैन लालन यादव ने धुआं देख टाली रेल दुर्घटना, DRM ने सराहा

Gondia News: नागपुर रेल मंडल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। बिरसोला में पॉइंट्समैन लालन यादव की सतर्कता से एक संभावित रेल दुर्घटना टल गई।

रूपम सिंह

Railway Safety Award Nagpur Division: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में सुरक्षित और सुचारु रेल संचालन के लिए संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसी कड़ी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने हेतु मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता द्वारा हर माह आयोजित संरक्षा बैठक में उन्हें सम्मानित किया जाता है।

21 अप्रैल को आयोजित बैठक में दो कर्मचारियों को उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। पहले कर्मचारी लालन यादव (पॉइंट्समैन/बिरसोला) ने 28 फरवरी 2026 को गेट क्रमांक GJ13 पर ड्यूटी के दौरान एक ट्रेन के वैगन (CR17296) के धुरे से असामान्य गर्मी और धुआं निकलते देखा।

उन्होंने तुरंत स्टेशन मास्टर को सूचना दी, जिसके बाद ट्रेन को बिरसोला स्टेशन पर रोका गया। जांच में वैगन असुरक्षित पाया गया और उसे अलग कर दिया गया। उनकी सतर्कता से एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई।

दूसरे कर्मचारी अमर दयाल राम (वरिष्ठ अनुभाग अभियंता/डेमू शेड/गोंदिया) ने लंबे समय से खराब पड़ी CCTV प्रणाली की जांच और गुणवत्ता सुधार के लिए एक टेस्ट बेंच विकसित किया। इस नवाचार से 1400 HP DEMU और 3-फेज MEMU रेक्स के निरीक्षण व ट्रबलशूटिंग कार्य अधिक प्रभावी हो सके, जिससे रेक्स की उपलब्धता और विश्वसनीयता में उल्लेखनीय सुधार हुआ।

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता ने दोनों कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी सजगता, नवाचार और कर्तव्यनिष्ठा ही सुरक्षित रेल संचालन की मजबूत नींव है। उन्होंने अन्य कर्मचारियों से भी प्रेरणा लेकर संरक्षा के प्रति हमेशा सतर्क रहने का आह्वान किया।

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की