यात्री ध्यान दें! नागपुर-गोंदिया रूट पर आज और कल मेगा ब्लॉक; 12 मेमू ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट
Nagpur Railway News: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल में 6-7 मार्च को पावर ब्लॉक। गोंदिया-इतवारी और दुर्ग-डोंगरगढ़ रूट की कई मेमू ट्रेनें रद्द। यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट।
- Written By: प्रिया जैस
मेमू ट्रेन रद्द (सौजन्य-सोशल मीडिया)
MEMU Trains Cancelled: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में स्थित समपार फाटक संख्या 481 (कि.मी. 948/19-21) बोरतलाव-दरेकसा व गुदमा-गोंदिया स्थित समपार फाटक संख्या 504 (991/20-22) रेलखंड पर आरएच गर्डर के डी-लॉन्चिंग कार्य के लिए 6 से 7 मार्च तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा। यह कार्य संरक्षा व अवसंरचना सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से किया जा रहा है।
इस कार्य के अंतर्गत 6 मार्च की रात्रि 23 बजे से 7 मार्च की प्रातः 2 बजे तक डाउन लाइन पर 3 घंटे तथा 6 मार्च की रात्रि 23 बजे से 7 मार्च की प्रातः 2.30 बजे तक अप लाइन पर 3 घंटे 30 मिनट का ब्लॉक लिया जाएगा। इस कार्य के कारण कुछ यात्री ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा।
निरस्त/रद्द की जाने वाली ट्रेनें
- ट्रेन क्र. 68723 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू ट्रेन 6 व 7 मार्च,
- ट्रेन क्र. 68724 गोंदिया- रायपुर मेमू 7 व 8 मार्च,
- ट्रेन क्र. 68741 दुर्ग-गोंदिया मेमू 6 व 7 मार्च,
- ट्रेन क्र. 68742 गोंदिया-दुर्ग मेमू 6 व 7 मार्च,
- ट्रेन क्र. 68743 गोंदिया- नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू 6 व 7 मार्च,
- ट्रेन क्र. 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-गोंदिया मेमू 6 व 7 मार्च,
- ट्रेन क्र. 68711 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू 6 व 7 मार्च,
- ट्रेन क्र. 68713 गोंदिया- नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू 6 व 7 मार्च,
- ट्रेन क्र. 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-गोंदिया मेमू 6 व 7 मार्च,
- ट्रेन क्र. 68712 गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू 6 व 7 मार्च,
- ट्रेन क्र. 68715 बालाघाट- नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू 6 व 7 मार्च,
- ट्रेन क्र. 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-बालाघाट मेमू 6 व 7 मार्च को रद्द रहेगी।
यह भी पढ़ें – ईरान-इजरायल जंग की पहली ‘चोट’ विदर्भ पर! डॉलर और दीनार कमाने वाली सब्जियां कौड़ियों के दाम बिकने को हुई मजबूर
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Farm Land Registration: राज्य सरकार का बड़ा फैसला, खेती की जमीन के पंजीकरण शुल्क पूरी तरह माफ
गर्मी में पानी संकट, नागपुर में जलशुद्धिकरण केंद्रों का दौरा; देरी पर उठे सवाल
Asmita Mishra Death Case में बड़ा फैसला, बॉम्बे हाईकोर्ट ने जांच CBI को सौंपी
आईपीएल में नागपुर के दानिश मालेवार का डेब्यू: रबाडा के सामने नहीं चला बल्ला, 2 रन पर आउट
बीच मार्ग में नियंत्रित की जाने वाली ट्रेनें
ट्रेन क्र. 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस 6 मार्च को दुर्ग-बोरतलाव के बीच, ट्रेन क्र. 18239 कोरबा-इतवारी एक्सप्रेस को 6 मार्च को दुर्ग-बोरतलाव के बीच नियंत्रित किया जाएगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें।
