- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Mukhyamantri Samruddhi Panchayat Yojana Tax Rebate Village Development Gondia
समृद्धि पंचायत योजना की टैक्स राशि से होगा गांव का विकास, ग्रामवासियों को टैक्स पर मिलेगी 50% रियायत
Samruddhi Panchayat Yojana: मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायत योजना के तहत गोंदिया जिले की ग्राम पंचायतों में नागरिकों को 31 दिसंबर तक टैक्स जमा करने पर 50% रियायत दी जाएगी।
- Written By: आंचल लोखंडे

समृद्धि पंचायत योजना की टैक्स राशि से होगा गांव का विकास (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Gondia Gram Panchayat: मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायत अभियान के तहत जिन ग्राम पंचायतों ने ग्रामसभा के माध्यम से प्रस्ताव पारित कर प्रशासन को भेजा है, उन्हें इस योजना में शामिल किया गया है। योजना के अंतर्गत संबंधित गांव के नागरिकों को विभिन्न ग्राम-स्तर के टैक्स पर 50 प्रतिशत रियायत प्रदान की जाएगी। टैक्स से प्राप्त राशि को ग्राम पंचायत पदाधिकारी गांव की मूलभूत सुविधाओं के विकास पर खर्च करेंगे।
ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायत योजना शुरू की है। इस योजना के तहत जो नागरिक 31 दिसंबर तक अपना मकान, पानी, स्वास्थ्य आदि से संबंधित टैक्स जमा करेंगे, उन्हें कुल टैक्स पर 50% की छूट मिलेगी।
गांव के विकास को गति प्रदान
इस पहल से ग्राम पंचायत का बकाया टैक्स भी वसूला जाएगा और निधि की कमी के कारण उत्पन्न विभिन्न समस्याओं का समाधान ग्राम स्तर पर संभव होगा। अक्सर निधि उपलब्ध न होने से जलापूर्ति योजनाओं का बिजली कनेक्शन काट दिया जाता था या सामान्य फंड में कमी के कारण दैनंदिन खर्चों में बाधा आती थी। समय पर टैक्स न जमा करने के चलते विकास कार्य रुक जाते थे। राज्य सरकार की यह योजना ग्रामीणों को लाभ देने के साथ-साथ गांव के विकास को गति प्रदान करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई के रेलवे अस्पताल में सनसनी: ओटी में होना था ऑपरेशन, पर कमरे में मिली महिला डॉक्टर की लाश!
डीबी मार्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाराणसी में छिपे मानव तस्करी के आरोपी को पकड़ा
जान देंगे, पर जमीन नहीं…JSW स्टील प्लांट पर बवाल, गड़चिरोली में सैकड़ों किसानों ने कराया मुंडन, दी चेतावनी
सोशल मीडिया पर प्रतिबंधित विचारधारा फैलाने का आरोप, इंजीनियरिंग छात्र की एटीएस जांच तेज
छूट का लाभ उठाएं- ग्राम विकास अधिकारी
सावरी ग्राम विकास अधिकारी पी. जी. ठाकरे ने कहा कि “सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना से ग्राम पंचायत की आय बढ़ेगी और गांव के विकास में यह योजना मील का पत्थर साबित होगी। नागरिक निर्धारित अवधि में टैक्स जमा कर 50% छूट का लाभ अवश्य लें।”
ये भी पढ़े: 2 बाघों की लड़ाई में 1 की मौत, नवेगांवबांध राष्ट्रीय उद्यान परिसर की घटना
गांव को मिलेगा सीधा लाभ-सरपंच
ग्राम पंचायत गर्रा सरपंच कुलदीप पटले ने कहा कि “मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायत योजना की जानकारी मिलते ही हमने ग्रामसभा आयोजित की और हमारे गांव को योजना में शामिल किया गया। टैक्स से मिलने वाली राशि का उपयोग गांव की विभिन्न समस्याओं के समाधान में किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को आवश्यक सुविधाएँ मिलेंगी।”
Mukhyamantri samruddhi panchayat yojana tax rebate village development gondia
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Gold Silver Price: कच्चे तेल ने बिगाड़ सोने-चांदी का खेल, लगातार दूसरे दिन गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में गिरावट
Mar 13, 2026 | 10:18 AMमुंबई के रेलवे अस्पताल में सनसनी: ओटी में होना था ऑपरेशन, पर कमरे में मिली महिला डॉक्टर की लाश!
Mar 13, 2026 | 10:09 AMसरकारी डॉक्टर बनने का सपना देखने वालों के लिए गुड न्यूज, UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा का नोटिफिकेशन
Mar 13, 2026 | 10:02 AMपाकिस्तानी खिलाड़ी को शामिल करके बुरी तरह फंसीं काव्या मारन, सनराइजर्स का सोशल मीडिया अकाउंट हुआ बैन
Mar 13, 2026 | 10:00 AMऑस्कर के मंच पर हुए बड़े विवाद, थप्पड़ से स्टेज पर कपड़े उतारने तक, जब अवॉर्ड शो बन गया सुर्खियों का कारण
Mar 13, 2026 | 09:59 AMडीबी मार्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाराणसी में छिपे मानव तस्करी के आरोपी को पकड़ा
Mar 13, 2026 | 09:58 AMईरान पर नजरें टिकाए रह गई दुनिया…इधर पाकिस्तान ने कंधार में बरपाया कहर, तालिबान ने खाई बदले की कसम- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:56 AMवीडियो गैलरी

हमें रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की इजाजत क्यों चाहिए, संसद में गरजे राहुल गांधी- VIDEO
Mar 12, 2026 | 10:00 PM
‘कुर्सी तो कुर्सी है, निगाहों से उतर जाओगे’, राज्यसभा में इमरान प्रतापगढ़ी का शायराना प्रहार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:55 PM
संभल के CO का सख्त अल्टीमेटम, ईरान के लिए छाती पीटनी है तो वहीं जाओ, यहां फिजा बिगाड़ी तो खैर नहीं- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:50 PM
भारत में गहरा सकता है ऊर्जा संकट! कच्चे तेल के साथ एलएनजी की कीमतें दोगुनी, जानें अब क्या करेगी सरकार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:42 PM
Video: सब्जीवाले का गटर के पानी से प्याज धोते वीडियो वायरल, देखिए आपकी सेहत से खिलवाड़ का पूरा सच
Mar 12, 2026 | 02:08 PM
संसद में गरजे संजय सिंह, बजट-बेरोजगारी और गैस संकट पर मोदी सरकार को घेरा, जानिए क्या कहा
Mar 12, 2026 | 01:58 PM












