-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Money Has To Be Paid To Get Bills Passed In Gondia
बिल पास कराने देने पड़ते हैं पैसे, रुके किस्तों को लेकर आवास योजना के लाभार्थी परेशान
- Written By: आंचल लोखंडे
Gondia News: देवरी तहसील में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की समस्याएं थमने का नाम नहीं ले रही है। अनेक लाभार्थियों के बैंक खातों में योजना की किस्त अब तक जमा नहीं हुई है।

बिल पास कराने देने पड़ते हैं पैसे (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Deori Tehsil: देवरी तहसील में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की समस्याएं थमने का नाम नहीं ले रही है। अनेक लाभार्थियों के बैंक खातों में योजना की किस्त अब तक जमा नहीं हुई है, तो वहीं सैकड़ों लाभार्थियों के बांधकाम रुके हुए हैं। दुर्भाग्यपूर्ण है कि रुकी हुई किस्तों को लेकर संबंधित अभियंताओं की भूमिकाओं पर सवाल उठाए जा रहे हैं। संबंधित अभियंताओं द्वारा एक बिल पास करने के लिए 1,000 रु। मांग करने की चर्चाएं हैं। जिसके चलते सैकड़ो लाभार्थी लगातार परेशान हो रहे हैं। ऐसे में पंचायत समिति गुट विकास अधिकारी लिल्लारे को इस विषय पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
जानकारी के अनुसार देवरी तहसील में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3,000 के करीब घरकुल मंजूर है। जिसमें सैकड़ों लाभार्थियों के बांधकाम शुरू है। लेकिन लाभार्थी रुकी हुई किस्तों को लेकर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। यहां एक ओर लाभार्थी बांधकाम को लेकर कर्जदार हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर किस्त पास करने के लिए लाभार्थियों को संबंधित अभियंता को पैसे देने पड़ रहे हैं।
अभियंताओं की भूमिकाओं पर सवाल
यहां ककोड़ी, चिचगढ़ आदिवासी क्षेत्र में रहने वाले अनेक लाभार्थी अपने बिल पास करने के लिए पंचायत समिति के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन बिना रिश्वत के बिल पास नहीं होने की चर्चाएं हैं। ऐसे में अनेक लाभार्थियों के बांधकाम अधूरे पड़े हैं। लाभार्थियों द्वारा इस विषय पर अनेक शिकायतें की गई है। लेकिन, पंचायत समिति प्रशासन चुप्पी साधकर तमाशा देख रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
एमपी फोर्टिफाइड राइस स्कैम: गोंदिया के अन्य मिल मालिकों पर भी मंडराया गिरफ्तारी का खतरा; SIT की जांच तेज
आंगनवाड़ी के खाने में बड़ा बदलाव! अब अरहर खिचड़ी की जगह मिलेगा टेस्टी वेज पुलाव, जानें पूरी डिटेल्स
गोंदिया जिला परिषद स्कूलों के बच्चे रहेंगे भूखे? पोषण आहार का स्टॉक खत्म होने की कगार पर, मिड-डे मील पर संकट
Gondia News: तिरोड़ा में मेमू ट्रेन बंद होने से यात्री और व्यापारी परेशान, सेवा बहाल करने की मांग
न्याय की आवश्यकता
प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्ते 4 टप्पे में मिलती है। जिसमें फाउंडेशन, सज्जा लेवल, स्लैब तथा फाइनल बांधकाम शामिल होता है। संबंधित अभियंता द्वारा ऑनलाइन प्रक्रिया करने के बाद ही लाभार्थियों के बैंक खाते में जमा होती है। ऐसे में अभियंता की भूमिका अति महत्वपूर्ण हो जाती है। जिसका लाभ संबंधित अभियंता उठाते आ रहे हैं।
यहां लाभार्थियों को अपना ही बिल पास कराने के लिए 1,000 रु. रिश्वत देना पड़ रहा है। महंगाई के चलते यहां आवास बनाना बजट के बाहर हो गया है। ऊपर से अभियंताओं की मांग पूरी करना अलग परेशानी बन गई है। पूरे तहसील में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी इस समस्या से जूझ रहे हैं। जिसमें न्याय की आवश्यकता है।
ये भी पढ़े: नासिक-पुणे हाईवे पर 4 टन अवैध ‘मांगुर’ मछली जब्त, तस्कर गिरफ्तार
शिकायत मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
एस।एम। लिल्हारे गुटविकास अधिकारी पंस देवरी इस विषय पर अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। आवास योजना के लाभार्थियों को जो भी परेशानी हो रही है, वह लिखित स्वरूप पंचायत समिति में देना की चाहिए। शिकायत आने पर संबंधित अभियंताओं पर कार्रवाई की जाएगी।
Money has to be paid to get bills passed in gondia
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में TJSB बैंक से 38 करोड़ की ठगी, बाफना ज्वैलर्स के निदेशक नीलेश बाफना की जमानत याचिका खारिज
Jul 24, 2026 | 02:37 PMGadchiroli News: गड़चिरोली में धान की बुआई अंतिम चरण में, किसानों की नजर अब मानसून पर
Jul 24, 2026 | 02:35 PMइराक में अमेरिकी सैन्य बेस पर ताबड़तोड़ हमला, कई धमाकों से कांपा इरबिल; पूरे खाड़ी क्षेत्र में बढ़ी टेंशन
Jul 24, 2026 | 02:34 PMप्यार पर किया भरोसा, गंवाई 31 करोड़ पाउंड की दौलत; जानिए टेनिस चैंपियन अरांत्सा सांचेज की दर्दनाक कहानी
Jul 24, 2026 | 02:31 PMकूटनीति के इतिहास में महिलाओं की कहानी, क्यों कहा जाता है ‘अच्छा व्यवहार करने वाली महिलाएं इतिहास नहीं रचती’
Jul 24, 2026 | 02:31 PMहम ऐसे नहीं देख सकते, जल्द कुछ करो; उग्र प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार
Jul 24, 2026 | 02:28 PMFlipkart Food Delivery: जोमैटो-स्विगी की बढ़ेगी टेंशन! फूड डिलीवरी मार्केट में एंट्री कर रहा है फ्लिपकार्ट
Jul 24, 2026 | 02:27 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














