-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Mla Badole Positive On The Memorandum Of Kohli Community
कोहली समाज के ज्ञापन पर विधायक बडोले सकारात्मक, समाज भवन, तालाब पुनर्जीवन और किसानों को प्राथमिकता
- Written By: आंचल लोखंडे
Rajkumar Badole: कोहली समाज विकास मंडल, जिला गोंदिया की ओर से अर्जुनी मोरगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजकुमार बडोले को समाज की विभिन्न मांगों के संदर्भ में विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया।

कोहली समाज के ज्ञापन पर विधायक बडोले सकारात्मक (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Gondia News: कोहली समाज विकास मंडल, जिला गोंदिया की ओर से अर्जुनी मोरगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजकुमार बडोले को समाज की विभिन्न मांगों के संदर्भ में विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक बडोले का शाल और श्रीफल देकर सम्मान करने से हुई। इस अवसर पर कोहली समाज के 50 से अधिक सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
इस अवसर पर कोहली समाज विकास मंडल अध्यक्ष किशोर डोंगरवार, उपाध्यक्ष अमोल मुंगमोडे, राधेश्याम कापगते, हेमकृष्ण संग्रामे, रचना गहाणे, होमराज पुस्तोडे, डा। प्रभाकर गहाणे, लोकपाल गहाणे, चामेश्वर गहाणे, वंदना डोंगरवार, सविता मुंगमोड, चोपराम गोबाडे, दिलीप लोधी, विलास कामगते, अरविंद कापगते, रामदास बोरकर आदि उपस्थित थे।
प्रबंधन में कोहली समाज की भागीदारी सुनिश्चित
ज्ञापन के माध्यम से कोहली समाज भवन के निर्माण के लिए निधि स्वीकृत की जाए। अर्जुनी, मोरगांव और नवगांवबांध क्षेत्रों में समाज का व्यापक निवास होने से भवन की तत्काल आवश्यकता है। पूर्व मालगुजारी तालाबों का पुनर्जीवन किया जाए और उनके प्रबंधन में कोहली समाज की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। सरकारी समितियों में समाज का प्रतिनिधित्व बढ़ाया जाए तथा स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में समाज के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाए।
सम्बंधित ख़बरें
जर्जर हुए गोंदिया के 40 साल पुराने सरकारी छात्रावास, 570 विद्यार्थियों की सुरक्षा पर मंडराया रहा खतरा
Gondia News: गोंदिया के डेढ़ लाख धान किसानों को बोनस का इंतजार, 8 महीने बाद भी घोषणा नहीं
गोंदिया के 41 राजस्व मंडलों में लगी स्वचालित प्रणाली, अब ग्राम पंचायत स्तर पर मिलेगा मौसम का रियल टाइम डेटा
PM फसल बीमा योजना में गोंदिया के किसानों का बढ़ा भरोसा, 1.35 लाख रिकॉर्ड आवेदन, जांनें आवेदन की अंतिम तिथि
आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन
कोहली समाज को सूक्ष्म अल्पसंख्यक वर्ग में शामिल करने के लिए राज्यस्तर पर पहल की जाए। किसानों की फसलों की समय पर खरीदी, समर्थन मूल्य और भुगतान सुनिश्चित किए जाएं। कर्जमाफी के बाद शेष बोनस से वंचित किसानों को लाभ दिलाया जाए। उपमुख्यमंत्री अजित पवार और सांसद प्रफुल पटेल की उपस्थिति में समाज की समस्याओं पर विशेष बैठक आयोजित की जाए। इस दौरान विधायक बडोले ने पूर्व मालगुजारी तालाबों के पुनर्जीवन और समाज भवन के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
ये भी पढ़े:
विधायक बडोले की सकारात्मक प्रतिक्रिया
साथ ही कुछ मुद्दों को ध्यानाकर्षक प्रस्ताव के रूप में विधानसभा में रखने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि समाज के आर्थिक, सामाजिक और कृषि संबंधी प्रश्नों का समाधान समग्र दृष्टिकोण से करना आवश्यक है। तालाबों का पुनर्जीवन स्थानीय समाज की भागीदारी से होना चाहिए। कृषि उपज की खरीदी और भुगतान समय पर होना अत्यंत आवश्यक है। राज्यस्तरीय प्रतिनिधित्व बढ़ाने और सूक्ष्म अल्पसंख्यक दर्जा दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
साथ ही उपमुख्यमंत्री अजित पवार और सांसद प्रफुल पटेल के साथ शीघ्र बैठक आयोजित कर विस्तृत चर्चा करने का आश्वासन दिया। इस भेंट से कोहली समाज की मांगों को नई दिशा मिली है। विधायक बडोले की सकारात्मक प्रतिक्रिया से समाज में उत्साह और संतोष का वातावरण निर्मित हुआ है।
Mla badole positive on the memorandum of kohli community
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: 6 अगस्त को जन्मे बच्चे होंगे तेज बुद्धि के धनी, तकनीकी क्षेत्र में बनाएंगे खास पहचान
Aug 06, 2026 | 06:15 AMEV सेक्टर में आएगा नौकरी का बंपर धमाका, 2030 तक 4 करोड़ रोजगार का दावा, युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर
Aug 06, 2026 | 06:00 AMWhatsApp ने ग्रुप चैट्स को बनाया और स्मार्ट, अब @all टैग से मिलेगा इंस्टेंट अलर्ट, Polls में भी आए बड़े बदलाव
Aug 06, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














