-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Millions Of Misappropriation In Paddy Procurement Center At Ghonsi Demand For High Level Investigation
घोंसी स्थित धान खरीदी केंद्र में लाखों की हेराफेरी, उच्चस्तरीय जांच की मांग
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
- मामला उजागर होते देख संचालकों द्वारा ग्रेडर से धक्का-बुक्की
सालेकसा. तहसील के तहत त्रिवेण कृषि उपज संस्था के नियंत्रण में चल रहे घोंसी स्थित धान खरीदी केंद्र में लाखों की हेराफेरी कर मामले को दबाने और मामला उजागर होता देख ग्रेडर तमिल टेंभरे से संचालकों द्वारा धक्का-बुक्की किए जाने से सारे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग हाल ही में सालेकसा स्थित ग्लोब कंप्यूटर सभागृह में आयोजित एक चर्चा में ग्रेडर तमिल टेंभरे ने की.
तमिल टेंभरे ने बताया कि घोंसी स्थिति त्रिवेण कृषि उपज संस्था पंजीयन क्रमांक 1091 को विगत वर्ष से ही धान खरीदी केंद्र की अनुमति जिला मार्केटिंग फेडरेशन की ओर से प्रदान की गई है और इसी केंद्र में उनकी ग्रेडर के रूप में बतौर नियुक्ति भी की गई लेकिन संस्था अध्यक्ष तथा संस्था के व्यवस्थापक ने अपनी राजनीतिक पहुंच के चलते अपनी मनमानी शुरू कर दी.
जब इस मनमानी पर अंकुश लगाने का मैंने प्रयास किया तो मुझे धक्का-बुक्की देकर धान खरीदी केंद्र से निकाल दिया गया. आज वह आरोप मुझ पर लगा रहे हैं. टेंभरे ने आगे बताया कि संस्था अध्यक्ष और व्यवस्थापक ने वरिष्ठ अधिकारियों से मिलीभगत कर लाखों की हेराफेरी की है. जिसमें अनेक मृत कृषकों के नाम पर धान खरीदी कर उसका भुगतान भी कर दिया गया है.
आखिर यह सब कैसे हुआ ? इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और मेरे साथ जो गलत हुआ इसका मुझे न्याय मिलना चाहिए. इस संबंध की जानकारी मैंने जिला मार्केटिंग अधिकारी को दे दी है. चर्चा के दौरान टेंभरे ने शासन से गुहार लगायी है.
धान खरीदी में घोटाले के मामले में हमेशा चर्चा में रहा जिला मार्केटिंग फेडरेशन विभाग के सालेकसा तहसील में आज-कल गड़बड़ीया निर्माण होने से तहसील के धान खरीदी केंद्रों पर एक बार और उंगलियां उठने लगी है.
सम्बंधित ख़बरें
NEET UG 2026: गोंदिया में परीक्षार्थियों के लिए रेलवे की विशेष तैयारी, स्टेशन पर हेल्प डेस्क और अतिरिक्त कोच
गोंदिया में मातोश्री ग्रामसमृद्धि योजना की धीमी रफ्तार, कई गांवों में सड़क कार्य लंबित
30 जून से गूंजेंगी स्कूलों की घंटियां, गोंदिया में 11,791 नए विद्यार्थियों का होगा स्वागत
गोंदिया में ‘किलकारी’ सेवा शुरू, गर्भवती महिलाओं को मोबाइल पर मिलेगा स्वास्थ्य मार्गदर्शन
छायाचित्र- tamil tembhare
0 बाजीराव तरोने
000
Millions of misappropriation in paddy procurement center at ghonsi demand for high level investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
India UK FTA: 15 जुलाई से लागू होगा भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता, पीयूष गोयल ने किया बड़ा ऐलान
Jun 20, 2026 | 11:17 PMमोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
Jun 20, 2026 | 11:08 PMYoga Day: आखिर 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस? इसके पीछे का यह सच बहुत कम लोग जानते हैं!
Jun 20, 2026 | 11:04 PMकौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Jun 20, 2026 | 10:45 PMMessi की दीवानगी या हद से ज्यादा फैनगिरी? अर्जेंटीना के रंग में रंगी भेड़ का VIDEO वायरल
Jun 20, 2026 | 10:42 PM‘नदियों की सफाई के नाम पर हुआ हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार’, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा आरोप
Jun 20, 2026 | 10:39 PMपेड़ भी बचेंगे प्रोजेक्ट भी बनेगा, MMRDA ने 13.9 Km लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए बदला डिजाइन
Jun 20, 2026 | 10:29 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














