कावराबांध में माविम की वार्षिक आमसभा, महिला उद्यमियों को मिला प्रोत्साहन

Mavim Gondia Meeting: कावराबांध में माविम की आठवीं वार्षिक आमसभा संपन्न, सैकड़ों महिलाओं की भागीदारी, स्वयं सहायता समूहों और महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन मिला।
कावराबांध में माविम की वार्षिक आमसभा
कावराबांध में माविम की वार्षिक आमसभा
Published on: 
Updated on: 

Gondia News: महिला आर्थिक विकास महामंडळ (माविम) गोंदिया तथा महाराष्ट्र राज्य ग्रामीण जीवनोन्नति अभियान के अंतर्गत स्त्रीगौरव लोक संचालित साधन केंद्र, कावराबांध (झालिया) की आठवीं वार्षिक आमसभा का आयोजन गवराबाई कला महाविद्यालय, झालिया कावराबांध में किया गया।

कार्यक्रम में एडीसीओ माविम सतीश मार्कंड, एएमओ प्रदीप कुकडकर, एमआईएस अधिकारी कमलेश येडे, शाखा प्रबंधक महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक गौतम बागड़े, कृषि अधिकारी नम्रता चौधरी, संदीप माने, पूर्व पंचायत सदस्य प्रतिभा परिहार, त्र्यंबक मंगर, तथा स्त्रीगौरव की अध्यक्ष छाया भगत सहित संपूर्ण कार्यकारिणी, कैडर सदस्य और महिला स्वयं सहायता समूहों की सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं।

सैकड़ों महिलाओं की सहभागिता

सीएमआरसी व्यवस्थापक ने अपने परिचय भाषण में बताया कि केंद्र के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में स्वयं सहायता समूहों और महिला संगठनों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का कार्य निरंतर किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों को बैंक ऋण, व्यक्तिगत कर्ज, पीएमएफएमई, सीएमईजीपी, और पीएमईजीपी जैसी योजनाओं से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। इस अवसर पर स्त्रीगौरव सीएमआरसी की वार्षिक रिपोर्ट पुस्तिका का विमोचन उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया।

महिला उद्यमिता और आयवृद्धि पर मार्गदर्शन

सीएमआरसी अध्यक्ष छाया भगत ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि स्वयं सहायता समूहों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। एएमओ प्रदीप कुकडकर ने महिलाओं की आयवृद्धि और महिला उद्यमी बनने के अवसरों पर मार्गदर्शन दिया।

स्वयं सहायता समूह  को चेक, प्रमाणपत्र और महापुरुषों की तस्वीरें भेंट

कार्यक्रम के दौरान आईसीआईसीआई बैंक से ₹10 लाख का कर्ज प्राप्त करने वाले दो समूहों पायल और जय भवानी स्वयं सहायता समूह  को चेक, प्रमाणपत्र और महापुरुषों की तस्वीरें भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन दुर्गा देशमुख ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सुशिला बघेले ने व्यक्त किया।