Gondia Fitness Trend:गोंदिया में जिम, योग करने वालों की संख्या में वृध्दि हो रही है। शहर के सेहत प्रेमी लोग बड़ी संख्या में सक्रिय हो गए हैं। सुबह-सुबह अच्छी शीतलता महसूस हो रही है और इसी के साथ ही मॉर्निंग वाक, जिम, योग, साइकिलिंग करने वालों की संख्या में भी वृध्दि हो गई है।
इन दिनों खानपान के लिए सब्जी-भाजियां और फल आदि भी भरपूर मिलते हैं, जिससे खाने का मजा कुछ अलग ही होता है। पाचन प्रणाली इस मौसम में गर्मी व बारिश के मौसम से बेहतर होती है। व्यायाम व जिम करने में भी जल्द थकान नहीं आती। यही कारण है कि सेहत प्रेमी लोग बड़ी संख्या में सक्रिय हो गए हैं।
जिम में बढ़ गई संख्या यह मौसम जिम व एक्सरसाइज के लिए सबसे उपयुक्त होता है। लोग जिम आदि में रुचि लेने लगे हैं। जिम में एक्सपर्ट ट्रेनर के मार्गदर्शन में एक्सरसाइज करवाई जाती हैं। इस सीजन में खानपान का भी अपना आनंद होता है।
सुबह 5 से शुरू होती है कवायद। रोजाना मॉर्निंग वाक के लिए जाने वाले कहते हैं कि सुबह की शीतलता का मौसम स्वास्थ्य के लिए सबसे बेहतर होता है। गर्मी के दिनों में जहां एक-दो किमी की वाकिंग से ही शरीर से पसीना निकल जाता है, वहीं अभी के इस मौसम में 45 किमी की सैर आसानी से हो जाती है।
योग केंद्रों में उमड़ रहे लोग शहर के योग केंद्र के बाहर सुबह से वाहनों की कतारें देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां योग प्रेमियों की संख्या काफी बढ़ गई है। ठंड के सीजन में हर वर्ष सभी योग केंद्रों में लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती है।
नागरिकों के अनुसार इस मौसम का मजा ही कुछ अलग है। गर्मी में जहां 5 मिनट की कपालभाति पर्याप्त लगती है, वहीं अभी 10-15 मिनट तक करते हैं। योग केंद्र आने के पहले वे अपने दोस्तों के साथ करीब 5-6 किमी की वाकिंग करते हैं।
इस दौरान बच्चों को संभालना मातापिता के लिए चुनौती बन गया है। छोटे बच्चे मोबाइल के दीवाने बन गए हैं। शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक विद्यालय के छात्रों की आनलाइन शिक्षा के साथ-साथ परीक्षाएं भी आनलाइन होती हैं।