गोंदिया में तेंदुए की दहशत, बुचाटोला में घर तक पहुंचा तेंदुआ, नवेगांवबांध में बकरी को बनाया शिकार

Leopard in Courtyard Buchatola: गोंदिया में तेंदुए का आतंक। तिरोड़ा के बुचाटोला में घर के आंगन में घुसा तेंदुआ, बैल पर हमले की कोशिश। नवेगांवबांध में बकरी का शिकार। ग्रामीणों में आक्रोश।
Leopard spotted in farmer's courtyard in Buchatola, Tiroda.
तेंदुआ (सौजन्य-सोशल मीडिया, कंसेप्ट फोटो)
Published on
Updated on

Navegaon Bandh Leopard Attack: गोंदिया जिले के तिरोड़ा तहसील के बुचाटोला में शनिवार की सुबह एक तेंदुआ एक किसान के घर के आंगन में विचरण करते हुए पाया गया। इस दौरान उसने एक बैल पर हमला करने की कोशिश की। इस घटना से पूरा गांव दहशत में है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तुरंत पिंजरा लगाने की मांग की है।

शनिवार को तड़के 4.25 बजे एक तेंदुआ बुचाटोला निवासी किसान परमानंद भगत के घर के आंगन में घुस आया। आंगन में बंधे बैल को देखकर तेंदुआ उस पर हमला करने ही वाला था कि बैल ने शोर मचाया। बैल की आवाज सुनकर घर का मालिक और आसपास के लोग जाग गए। जैसे ही लोगों की भीड़ वहां जमा हुई तो तेंदुआ वहां से भाग गया। वन विभाग की एक टीम अभी गांव के स्कूल में है।

घटना की जानकरी मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत परमानंद भगत के घर पहुंची। इस समय गांव के सैकड़ों लोग जमा थे। तेंदुआ अब घर के आंगन तक पहुंच गया है, और किसान और उसके परिवार की सुरक्षा का सवाल सामने आ गया है। बुचाटोला के परमानंद भगत और ग्रामवासियों ने मांग की, वन विभाग जल्द से जल्द इस तेंदुए को पकड़े। वन विभाग की टीम ने परिसर में अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

तेंदुए ने बकरी का किया शिकार

अर्जुनी मोरगांव तहसील के नवेगांवबांध और उसके आस-पास तेंदुओं का आना-जाना दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों में डर का माहौल है। शुक्रवार को आधी रात के करीब एक तेंदुआ वार्ड क्र. 5 के हरि चैतु मेश्राम की गौशाला में घुस गया और एक बकरी पर हमला कर उसका शिकार कर लिया।

पहले भी इसी पशुपालक की बकरियों पर तेंदुए के हमले की खबरें आ चुकी हैं और ऐसी घटनाएं अक्सर हो रही है, जिससे पशुपालकों और किसानों में बहुत आक्रोश है। घटना के बारे में तुरंत वन विभाग को सूचित किया गया है। नवेगांवबांध, खोली, बोंडे और इंदिरानगर परिसर में तेंदुए घूम रहे हैं। इन घटनाओं से यह साफ हो गया है कि तेंदुए शाम और रात में खास तौर पर एक्टिव रहते हैं।

नवेगांवबांध परिसर में बकरियों और मुर्गियों के शिकार की कई घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। ग्रामवासियों में डर हैं कि अगर वन विभाग ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो भविष्य में मानव-वन्यजीव संघर्ष गंभीर होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

जाल बिछाकर गश्त बढ़ाएं

नवेगांवबांध परिसर में जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों और खतरों को देखते हुए, ग्रामवासियों ने मांग की है कि वन विभाग तुरंत जाल बिछाए, गश्त बढ़ाए और बचाव के उपाय करे। नहीं तो, आने वाले दिनों में बड़ा आर्थिक नुकसान और बुरी घटनाएं होने की संभावना है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com