ज्ञानदा महिला कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया, शिक्षा को बताया सशक्तिकरण की कुंजी
International Women’s Day Tiroda:तिरोड़ा के ज्ञानदा महिला महाविद्यालय और गोंदिया के पुंजाभाई पटेल शिक्षण महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।
Gondia News: वडेगांव के ज्ञानदा महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. इस अवसर पर प्राचार्य छोटू पुरी के हाथों क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले व राजमाता जिजाऊ के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया. पुरी ने कहा कि महिलाओं ने शिक्षा, विज्ञान, कला, प्रशासनिक व सामाजिक कार्य में शानदार उपलब्धियां हासिल करके समाज को एक नई दिशा दी है. उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है और छात्रों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए और समाज की प्रगति में अपना अहम भूमिका निभाना चाहिए.
संचालन प्रा. विजय रंगारी ने किया व आभार डॉ. अविनाश कांबले ने माना. सफलतार्थ डॉ. एस.एच. गौरखेडे, ए.एस. वासनिक, आर.डी. काटेखाये, दिगंबर राऊत, चंद्रशेखर उपरीकर, रत्नदीप बडोले, सुमेध शहारे, वर्षा बिसेन आदि ने प्रयास किया. छायाचित्र 11 एमआरजीओ 5 000 शिक्षा और विज्ञान का संगम पटेल कॉलेज में नारी शक्ति का किया अभिनंदन
पुंजाभाई पटेल शिक्षण महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. कार्यक्रम के मुख्य वक्ताओं के रूप में यातायात शाखा गोंदिया की पुलिस उपनिरीक्षक अफरीन शेख, मीरावंत अस्पताल की दंत चिकित्सक डॉ. सोनाली शेंडें और जूनियर कॉलेज ऑफ एजुकेशन गोंदिया की वरिष्ठ प्रा. मीनाक्षी पटले मुख्य रूप से उपस्थित थे. प्राचार्य डॉ. राजेंद्र निकोसे ने अतिथियों का स्वागत किया. डॉ. सोनाली शेंडे व प्रा. मीनाक्षी पटले तथा प्राचार्य डॉ. निकोसे ने उपस्थित छात्रों को मार्गदर्शन किया.
सम्बंधित ख़बरें
BMC Pet Animal Cremation: मुंबई में पालतू पशुओं के लिए आधुनिक दहन सुविधा शुरू, ऑनलाइन बुकिंग उपलब्ध
आड़ी बोतल पर भारी पड़ी खड़ी बोतल, महज 1 वोट ने बचा ली शराब की दुकान, यवतमाल में मचा घमासान!
NESCO Rave Party Drugs Case: 22 वर्षीय छात्र गिरफ्तार, कुल आरोपियों की संख्या 7
भंडारा में किसानों का एल्गार: धान की लिमिट नहीं बढ़ी तो ठप होगा जिला, सरकार को दी सीधी चेतावनी!
इस कार्यक्रम में विज्ञान दिवस के अवसर पर आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राएं योगिता मारबते, मानसी गेडाम, प्रतीक्षा वैद्य और सीमा डुंभरे को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. संचालन योगिता मारबते ने किया व आभार प्रतीक्षा वैद्य ने माना.
