NESCO Rave Party Drugs Case: 22 वर्षीय छात्र गिरफ्तार, कुल आरोपियों की संख्या 7
NESCO Rave Party Drugs Case: मुंबई के नेस्को रेव पार्टी ड्रग्स केस में एक 22 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच मे बैंक ट्रांजैक्शन के जरिए ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क का खुलासा हुआ है।
- Written By: अपूर्वा नायक
NESCO Rave Party Drugs Case (AI Generated Image)
NESCO Rave Party Drugs Case News Update: गोरेगांव के नेस्को सेंटर में आयोजित रेव पार्टी में मादक पदार्थ बेचने के आरोप में गुरुवार को एक 22 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
वनराई पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि दक्षिण मुंबई के एक प्रमुख कॉलेज के छात्र विनीत गरलानी को गिरफ्तार किया गया और इस मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या सात हो गई है।
गोरेगांव के नेस्को ग्राउंड में 11 अप्रैल को हुए संगीत समारोह के दौरान कथित तौर पर अधिक मात्रा में मादक पदार्थों के सेवन से दो एमबीए छात्रों की मौत के बाद मामले की जांच शुरू हुई।
सम्बंधित ख़बरें
जुलाई में खुलेगा ऐरोली-काटई एलिवेटेड रोड का पहला-दूसरा चरण, नवी मुंबई-कल्याण के लाखों यात्रियों को राहत
मुंबई: मुहर्रम के जुलूस में पेन किलर बताकर जहरीली कैप्सूल बांट रहा था शख्स, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
क्या बीजेपी से हाथ मिलाएगी शिवसेना UBT! फ्लाइट में फडणवीस से हुई बातचीत पर क्या बोले उद्धव ठाकरे
बारिश में नहीं थमेगी मुंबई लोकल की रफ्तार, मध्य रेलवे ने मानसून के लिए किए व्यापक इंतजाम
बोरीवली : 18 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजा
अधिकारी ने कहा कि गरलानी पर संगीत समारोह के दौरान मादक पदार्थों की आपूर्ति में भूमिका निभाने का आरोप है। उसके बैंक खाते और वित्तीय लेनदेन की जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि मामले में गिरफ्तार सात लोगों को बोरीवली अदालत ने 18 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, गरलानी ने 11 अप्रैल को आयोजित ‘ 999999999’ म्यूजिक कॉन्सर्ट में छात्रों को एक्स्टसी सप्लाई की थी। उसके मोबाइल फोन की जांच से पता चला कि वह स्नैपचैट के जरिए ग्राहकों से संपर्क करता था, और ड्रग्स के बदले सीधे अपने बैंक खाते में पैसे लेता था। कॉल रिकॉर्ड से यह भी स्पष्ट हुआ है कि उसने ड्रग्स की बिक्री से कमाया हुआ पैसा फरार आरोपी आयुष साहित्य को ट्रांसफर किया था।
NESCO Rave Party Drugs Case के आरोपी गिरफ्तार
गुरुवार को बोरीवली मजिस्ट्रेट कोर्ट ने गिरफ्तार किए गए सभी सात आरोपियों को 18 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने अदालत को सूचित किया कि इस नेटवर्क के दो मुख्य आरोपी, आयुष साहित्य और शुभ अग्रवाल, अभी भी फरार है जिनकी तलाश जारी है।
पुराने इवेंट्स और ‘डिलीट’ व्हाट्सएप ग्रुप
पुलिस को संदेह है कि यह ड्रग्स का यह एक संगठित रैकेट है। जांच में सामने आया है कि आरोपी प्रतीक पांडे और मृतक श्रेया राय पहले भी नेस्को के एक टेक्नो इवेंट में शामिल हुए थे। जहां उन्होंने नशीले पदार्थों का सेवन किया था। आरोपियों ने ड्रग्स के लेन-देन के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया था। जिसे सबूत मिटाने के इरादे से डिलीट कर दिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपियों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड और लोकेशन डेटा खंगाल रही है। ताकि सप्लाई चेन की कड़ियों को जोड़ा जा सके।
ये भी पढ़ें :- Ganesh Naik Marathi Language: रिक्शा लाइसेंस में मराठी अनिवार्यता पर गणेश नाईक का बयान, सरनाईक पर साधा निशाना
गोरेगांव : नेस्को प्रशासन की सफाई
इस मामले में पुलिस को सुरक्षा टीम या इवेंट स्टाफ की मिलीभगत का भी शक है। हालांकि, नेस्को प्रशासन ने एक आधिकारिक बयान जारी कर किसी भी प्रकार की लापरवाही से साफ इनकार किया है। कंपनी ने कहा कि वे जांच अधिकारियों को पूरा सहयोग कर रहे हैं और, उनकी ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है। कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद परिसर के भीतर ड्रग्स कैसे पहुंचा है।
