SDM Memorandum (सोर्सः एआय जनरेटेड फोटो-सोशल मीडिया) 
गोंदिया

निलज पुल निर्माण में देरी से बढ़ी परेशानी, अधूरा काम जल्द पूरा करें, ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी

Bridge Construction Delay : देवरी के निलज गांव में निर्माणाधीन पुल का कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है, जिससे ग्रामीणों, किसानों और स्कूली विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

महाराष्ट्र डेस्क

Deori Villagers Protest: देवरी तहसील की केशोरी ग्रापं अंतर्गत निलज में निर्माणाधीन पुल का कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा होने से ग्रामीणों और स्कूली छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मानसून की दस्तक से पहले ही इस मार्ग के पूरी तरह बाधित होने की आशंका को देखते हुए ग्रापं ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

इस संबंध में देवरी उपविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पुल निर्माण कार्य तत्काल पूरा कराने की मांग की गई है।वर्ष 202526 में निलज गांव में पुल निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन ठेकेदार और संबंधित विभाग की उदासीनता के कारण निर्माण कार्य अब तक अधूरा पड़ा हुआ है।

मानसून से पहले निलज पुल निर्माण पूरा करने की मांग

बारिश का मौसम नजदीक आने से ग्रामीणों, किसानों तथा विद्यार्थियों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग की स्थिति दिनप्रतिदिन खराब होती जा रही है, जिससे आवागमन जोखिम भरा बन गया है। केशोरी ग्रापं के सरपंच, उपसरपंच व पंचायत प्रतिनिधियों ने 5 जून को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में प्रशासन से संबंधित ठेकेदार को तत्काल निर्देश देकर निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर पूरा कराने की मांग की गई है।

स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा

साथ ही समय पर पुल का निर्माण पूरा नहीं होने पर निलज पुल पर धरना आंदोलन करने की चेतावनी दी है। निलज और आसपास के क्षेत्रों के कई छात्र रोजाना इसी मार्ग से स्कूल आतेजाते हैं। बारिश शुरू होने के बाद अधूरे पुल के कारण जलभराव और तेज बहाव की स्थिति बन सकती है, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। इसलिए प्रशासन तत्काल हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करें।

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे