गोरेगांव बसस्थानक के कायाकल्प की मांग, विधायक विजय रहांगडाले ने परिवहन मंत्री को लिखा पत्र
Bus Depot Renovation: गोरेगांव स्थित एसटी बसस्थानक और आगार की जर्जर स्थिति को देखते हुए विधायक विजय रहांगडाले ने परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक को पत्र लिखकर विशेष निधि मंजूर करने की मांग की है।
ST Bus Depot (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Goregaon Bus Stand: गोरेगांव स्थित राज्य परिवहन महामंडल एसटी के बस स्थानक और आगार के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक निधि तत्काल मंजूर कर लंबित विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने की मांग विधायक विजय रहांगडाले ने राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक से की है।
इस संबंध में उन्होंने मंत्री को विस्तृत पत्र भेजकर बसस्थानक की वर्तमान दयनीय स्थिति की ओर ध्यान आकर्षित कराया है। रहांगडाले ने अपने पत्र में बताया कि गोरेगांव बसस्थानक व आगार की इमारत का निर्माण वर्ष 200910 के दौरान किया गया था। पिछले तीन दशकों से अधिक समय से यह बसस्थानक हजारों यात्रियों के लिए आवागमन का प्रमुख केंद्र रहा है।
गोरेगांव एसटी बसस्थानक के आधुनिकीकरण की मांग
लेकिन समय के साथ इमारत की हालत लगातार खराब होती गई है और वर्तमान में यह काफी जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि बसस्थानक परिसर में यात्रियों और कर्मचारियों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का अभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। भवन के कई हिस्सों में मरम्मत की जरूरत है, जबकि बढ़ती यात्री संख्या के कारण उपलब्ध सुविधाएं अपर्याप्त साबित हो रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कांग्रेस एक डूबता जहाज… CM फडणवीस का विपक्ष पर तीखा तंज; PM मोदी को लेकर कह दी ये बड़ी बात
पुणे त्रासदी के बाद नासिक आबकारी विभाग का एक्शन; 12 दिनों में 95 केस दर्ज, 59 हजार लीटर रसायन नष्ट
कर्ज माफी की शर्तें हटाने की मांग, सांसद नीलेश लंके ने 23 जून को आंदोलन की दी चेतावनी
गैस एजेंसी की लापरवाही से उपभोक्ताओं में आक्रोश, सिलेंडर समय पर नहीं मिल रहा
ये भी पढ़े: अकोला में कचरा संग्रहण व्यवस्था ठप, वंचित बहुजन आघाड़ी ने जनआंदोलन की चेतावनी दी
ऐसे में यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है और कर्मचारियों को भी कार्य करने में कई समस्याएं उठानी पड़ रही हैं। आधुनिकीकरण समय की आवश्यकता विधायक विधायक ने पत्र में जोर देते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए बसस्थानक की नई इमारत का निर्माण, आगार भवन का नवीनीकरण तथा पूरे परिसर का आधुनिकीकरण समय की आवश्यकता बन गया है।
यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर
उन्होंने विशेष रूप से आगार परिसर में वाहनतल पार्किंग क्षेत्र के कांक्रीटीकरण की भी मांग की है, जिससे बसों की आवाजाही और रखरखाव की व्यवस्था अधिक सुगम व सुरक्षित हो सके। रहांगडाले ने परिवहन मंत्री से आग्रह किया है कि गोरेगांव बसस्थानक और आगार के विकास के लिए विशेष निधि तत्काल स्वीकृत की जाए, ताकि वर्षों से लंबित विकास कार्यों को गति मिल सके और यात्रियों को आधुनिक व बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद यदि सरकार द्वारा निधि स्वीकृत कर विकास कार्यों को मंजूरी दी जाती है, तो गोरेगांव बसस्थानक का कायाकल्प होगा। इससे न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि एसटी कर्मचारियों के लिए भी कार्य वातावरण अधिक सुविधाजनक बनेगा। साथ ही क्षेत्र के परिवहन ढांचे को मजबूती मिलने से स्थानीय नागरिकों को भी बड़ा लाभ होगा।
