Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • TVK Rally Stampede |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोविंदटोला जिला परिषद स्कूल को ताड़पत्री का सहारा, गोविंदटोला के स्कूल की हालत खराब

Zilla Parishad School: बरसात में पानी टपकने से विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए ग्रामवासियों और शाला प्रबंधन समिति को कक्षाओं पर ताड़पत्री डालनी पड़ी है। यही ताड़पत्री अब बच्चों की शिक्षा का आधार बन गई।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Sep 28, 2025 | 05:41 PM

गोविंदटोला जिला परिषद स्कूल को ताड़पत्री का सहारा (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gondia News: एक तरफ शिक्षा विभाग जिला परिषद शालाओं में विद्यार्थी संख्या बढ़ाने का प्रयास कर रहा है, तो दूसरी ओर शालाओं की इमारतों की दुर्दशा पर वह पूरी तरह मौन है। इसका जीता-जागता उदाहरण तिरोड़ा तहसील के मंगेझरी ग्राम पंचायत अंतर्गत गोविंदटोला की जिला परिषद प्राथमिक शाला है। यहां इमारत की छत जीर्ण-शीर्ण होने से पानी टपकने लगा है। हालात इतने बिगड़ गए हैं, कि बरसात में पानी टपकने से विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए ग्रामवासियों और शाला प्रबंधन समिति को कक्षाओं पर ताड़पत्री डालनी पड़ी है। यही ताड़पत्री अब बच्चों की शिक्षा का आधार बन गई है।

गोविंदटोला आदिवासी बहुल गांव है। यहां पहली से चौथीं तक की प्राथमिक शाला संचालित है। वर्तमान में यहां 19 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। महिला प्रधानाध्यापिका अकेले ही पूरी शाला की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। लेकिन शिक्षा विभाग की उपेक्षा के कारण यहां बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। ग्राम पंचायत ने शाला परिसर में बोरवेल खुदवाया जरूर है, परंतु उस पर आज तक हैंडपंप नहीं लगाया गया। शाला में आरओ मशीन है, लेकिन नल कनेक्शन नहीं होने के कारण वह धूल खा रही है। परिणामस्वरूप विद्यार्थियों को रोजाना पीने के पानी के लिए संघर्ष करना पड़ता है।

विद्यार्थी गीली कक्षाओं में बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर

शाला की इमारत पूरी तरह जीर्ण अवस्था में है। दरवाजे और खिड़कियां टूटी हुई हैं। बरसात में छत से पानी टपकता है, जिससे विद्यार्थी गीली कक्षाओं में बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर होते हैं। इस स्थिति में नागरिकों ने पहल कर कक्षाओं पर ताड़पत्री डाली। अब उसी ताड़पत्री के नीचे बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। शाला प्रबंधन समिति व ग्रामीणों ने कई बार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और जिला परिषद के शिक्षा विभाग को पत्र व्यवहार कर स्थिति बताई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

गोविंदटोला सांसद नामदेवराव किरसान का पैतृक गांव

उल्लेखनीय है कि गोविंदटोला गढ़चिरोली-चिमूर क्षेत्र के सांसद नामदेवराव किरसान का पैतृक गांव है। भले ही यह गांव उनके वर्तमान संसदीय क्षेत्र में न आता हो, लेकिन अपने गांव के विकास के लिए वे अपने ही पार्टी के सांसद डा. प्रशांत पडोले से समन्वय साधकर पहल कर सकते हैं। ग्रामीणों की अपेक्षा है कि पैतृक गांव की समस्याओं पर वे गंभीरता से ध्यान दें और शाला सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का विकास सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़े: 40 ‘आपले सरकार सेवा केंद्र’ पर होगा आधार पंजीयन, केंद्रों को दिए जाएंगे लैपटॉप

शीघ्र मरम्मत की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि विद्यार्थियों का भविष्य ताड़पत्री के सहारे नहीं बल्कि सुदृढ़ इमारत में संवरना चाहिए। बच्चों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। इसलिए वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत ध्यान देकर शाला की इमारत की मरम्मत करानी चाहिए और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए।

Gondia zilla parishad school relies on palm leaves

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 28, 2025 | 05:41 PM

Topics:  

  • Council Schools
  • Gondia News
  • Maharashtra

सम्बंधित ख़बरें

1

Nashik News: 18 पिंजरे, 15 ट्रैप कैमरे और थर्मल ड्रोन के साथ तेंदुआ पकड़ने की तैयारी

2

40 ‘आपले सरकार सेवा केंद्र’ पर होगा आधार पंजीयन, केंद्रों को दिए जाएंगे लैपटॉप

3

नंददीप के मनोरुग्ण निवास केंद्र का भूमिपूजन, दानदाताओं का मिल रहा समर्थन

4

‘UP में माफिया राज…किसी के भी हाथ-पैर तोड़ सकते हैं’, अखिलेश के नेता ने योगी को किया चैलेंज!

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.