गोंदिया जिप का 26.23 करोड़ का संभावित बजट पेश: ग्रामीण विकास पर जोर, हर सदस्य को मिलेंगे 5 लाख के विकास कोष
Gondia Zila Parishad News: जिप उपाध्यक्ष लक्ष्मण भगत ने वर्ष 2026-27 के लिए 26.23 करोड़ का संभावित बजट पेश किया। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान दिया गया है।
- Written By: रूपम सिंह
Gondia Zila Parishad (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gondia Education Fund News: गोंदिया जिप का 2025-26 का संशोधित बजट व 2026-27 का 26,23,95,731 रु। का संभावित खर्च का बजट सोमवार को सभागृह में जिप उपाध्यक्ष तथा निर्माण व वित्त सभापति लक्ष्मण भगत ने पेश किया। इस बजट में जिप सदस्यों को 5 लाख रु। का निधि दिया जाएगा। साथ ही जलापूर्ति, महिला व बाल कल्याण तथा कृषि विषयक योजनाओं के लिए प्रावधान किए गए हैं।
जिप की बजट सभा सोमवार को स्व. यशवंतराव चव्हाण सभागृह में जिप अध्यक्ष भेंडारकर की अध्यक्षता में शुरू हुई। इस बार वर्ष 2025-26 के लिए 55,63,82,155 रु. का संसोधित बजट और वर्ष 2026-27 के लिए 23,95,731 रुपय का संभावित बजट पेश किया गया है। आय बढ़ाने के लिए नया खाता शीर्ष सुझाना आवश्यक है।
जिप सदस्यों के क्षेत्रों में विकास के लिए 10 लाख रुपय का कोष रखा गया है। तथा वर्ष 2026-27 के संभावित बजट में प्रति सदस्य 5 लाख रु। के हिसाब से 2.65 करोड़ रु। की राशि प्रदान की गई है। दुकानघरों के निर्माण के लिए 50 लाख रु। का प्रावधान किया है।
सम्बंधित ख़बरें
NEET Re Exam 2026: छात्रों ने जताई बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद, बोले- अब परीक्षा दोबारा रद्द नहीं होनी चाहिए
भंडारा में श्रम बल सर्वेक्षण शुरू, रोजगार नीति निर्माण को मिलेगा आधार, नागरिकों से सहयोग की अपील
गोंदिया में मातोश्री पगडंडी योजना अधूरी, बरसात में किसानों की बढ़ी मुश्किलें
भंडारा-गोंदिया विधान परिषद चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
ग्रामीण विकास पर सबसे ज्यादा जोर
ग्रामीण क्षेत्र के मिनी मंत्रालय के बजट में ग्रामीण क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा विकास पर ध्यान दिया गया है, और सड़कों, नालियों, स्वास्थ्य और स्कूलों आदि के लिए बहुत ज्यादा पैसे दिए गए है। हमारा ध्यान ग्रामीण क्षेत्र को बदलने पर है, (लायकराम भेंडारकर, जिप अध्यक्ष)
ये भी पढ़े:- गोंदिया नप की लापरवाही: इंजन शेड पंप हाउस का दरवाजा टूटा, लाखों की संपत्ति खतरे में, प्रशासन बना मूकदर्शक
विभागवार बजटीय आवंटन के आंकड़े (करोड़ रुपये में)
| विभाग | संशोधित (2025-26) | संभावित (2026-27) |
|---|---|---|
| सिंचाई | 3.90 | 1.43 |
| पंचायत | 3.68 | 2.98 |
| सामान्य | 3.60 | 3.28 |
| कृषि | 2.21 | 1.20 |
| (अन्य) | 1.15 | 0.73 |
बजट जिले की तरक्की के लिए फायदेमंद
बजट में गोंदिया जिले के सभी हिस्सों पर विचार करके अलग-अलग मामलों पर सही प्रावधान किए गए है। उम्मीद है कि यह बजट जिले की तरक्की के लिए फायदेमंद होगा। (लक्ष्मण भगत, जिप वित सभापति)
अस्थाई शिक्षक व स्वयंसेवकों की नियुक्ति को हरी झंडी
- शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रति घंटा की दर से शिक्षकों की नियुक्ति पर व्यय के लिए पुनरीक्षित बजट में 90 लाख रु. तथा वर्ष 2026-27 के संभावित बजट में 50 लाख रु. का प्रावधान किया गया है।
- खेलकूद के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए पुनरीक्षित बजट में 40 लाख रु. तथा संभावित बजट में 25 लाख रु. का प्रावधान किया है। विद्यालय में अस्थाई शैक्षणिक कार्य के लिए स्वयं सेवकों की नियुक्ति हेतु पुनरीक्षित बजट में 70 लाख रु. तथा संभावित बजट में 50 लाख रु. का प्रावधान किया गया है। तथा विद्यार्थियों को स्वाध्याय पुस्तकें उपलब्ध कराने हेतु पुनरीक्षित बजट में 13 लाख रु। तथा संभावित बजट में 15 लाख रु. का प्रावधान किया गया है।
