गोंदिया: महिला किसान समूहों को मिलेगा आधुनिक खेती का साथ, ‘कृषि औजार बैंक’ के लिए 5 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित
गोंदिया में महिला किसान समूहों के लिए कृषि अवजारे बैंक स्थापित करने हेतु आवेदन आमंत्रित। अंतिम तिथि 5 अप्रैल।
Gondia News: नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी प्रकल्प (चरण-2) के अंतर्गत गांव स्तर पर कृषि अवजारे बैंक स्थापित करने हेतु पंजीकृत महिला किसान समूहों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण लीज पर उपलब्ध कराना है, जिससे खेती की लागत कम हो और उत्पादकता बढ़े। प्रकल्प अंतर्गत चयनित गांव ही इस योजना के लिए पात्र होंगे।
जिला व तहसील स्तर पर ‘आत्मा’ के तहत पंजीकृत महिला समूहों के साथ-साथ अन्य महिला किसान समूह भी आवेदन कर सकते हैं। किसान उत्पादक कंपनियों (FPO) से जुड़े महिला समूहों को भी प्राथमिकता दी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
फिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
छत्रपति संभाजीनगर में भाजपा-शिवसेना सत्ता के 100 दिन पूरे, महापौर बोले- पानी संकट दूर करना सबसे बड़ी चुनौती
अकोला में भीषण हादसा: बस और बाइक की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री
यवतमाल में महावितरण का बड़ा एक्शन: दो दिनों में 1 करोड़ 2 लाख रुपये की हाईटेक बिजली चोरी का पर्दाफाश
पूरी आवेदन प्रक्रिया एफओपीडीबीटी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन की जा रही है। इच्छुक समूह 5 अप्रैल तक https://dbtndksp.mahapocra.gov.in
पर आवेदन कर सकते हैं।
‘एक गांव, एक कृषि उपकरण बैंक’ के सिद्धांत के तहत प्रत्येक तहसील के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यदि किसी गांव से एक से अधिक पात्र आवेदन प्राप्त होते हैं, तो लाभार्थी समूह का चयन ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया से किया जाएगा।
चयनित समूह को ग्राम कृषि विकास समिति का शिफारस पत्र पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। उपलब्ध कराई जाने वाली मशीनरी का चयन गांव की प्रमुख फसलों के अनुसार किया जाएगा।
