सांप से भी ज्यादा जहरीला है यह मेंढक, छूने से हो सकती है मौत!
जहरीले सांप
जहरीले जानवरों की बात करते हैं तो अक्सर मन में सांप का ख्याल आता है। इसके एक डंक से व्यक्ति की मौत हो सकती है।
प्रजाति
सांप की कई प्रजाति पाई जाती है जो बहुत जहरीले होते हैं। वहीं कुछ प्रजाति जहरीली नहीं भी होती हैं।
जानलेवा मेंढक
लेकिन आज हम आप को किसी जहरीले सांप के बारे में नहीं बल्कि जानलेवा मेंढक के बारे में बताने जा रहे हैं।
क्या है नाम
दरअसल इस जहरीले मेंढक का नाम गोल्डन पॉइजन फ्रॉग है जो दिखने में बहुत छोटा सा होता है। यह करीब दो इंच का होता है।
तीरों में डुबाते थे जहर
सदियों से कोलंबिया के शिकारी इस मेंढक का जहर इस्तेमाल करते हैं। वे अपने तीरों को डुबोने के लिए इसका जहर यूज करते हैं।
क्या है सच
हालांकि नेशनल जियोग्राफिक के अनुसार इस मेंढक के जहरीले होने के बारे में कोई सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है।
कहां से आता है जहर
माना जाता है कि यह मेंढक पौधों और जहरीले कीड़ों को खाता है जिसकी वजह से इसके अंदर जहर आता है।
छूने हो सकती है मौत
कहा जाता है कि यह मेंढक इतने जहरीले हैं कि इनको छूने से ही इंसान की मौत हो सकती है।

