Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोंदिया तहसील को मिली 1 लाख से ज्यादा किताबें, अन्य तहसीलों में जल्द आपूर्ति

Samagra Shiksha Scheme News: गोंदिया जिले में समग्र शिक्षा योजना के तहत विद्यार्थियों के लिए मुफ्त पाठ्यपुस्तकों की आपूर्ति शुरू हो गई है। गोंदिया तहसील को 1।04 लाख किताबें भेजी गई हैं।

  • Author By Manoj Akotkar | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: May 24, 2026 | 10:37 PM

Gondia school books distribution (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gondia School Books Distribution: समग्र शिक्षा के तहत छात्रों के लिए एक जोड़ी गणवेश का मुद्दा जहां सुलझ गया है, वहीं किताबों की आपूर्ति भी शुरू हो गई है। इसमें गोंदिया तहसील को 1,04,095 किताबों की आपूर्ति की गई है। अब चरणबद्ध तरीके से तहसीलों में किताबों की आपूर्ति की जाएगी। इसके चलते स्कूल के पहले दिन छात्रों को गणवेश मिलेगा या नहीं, इसमें संदेह है, लेकिन किताबों का वितरण होगा, इसमें कोई संदेह नहीं है।

कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे इसके लिए सरकार ने शिक्षा का अधिकार लागू किया है। इसके अलावा, सरकार छात्रों को किताबें और गणवेश प्रदान करती है ताकि अभिभावकों को अपने बच्चों की शिक्षा का खर्च वहन न करना पड़े। जिसके अनुसार, समग्र शिक्षा के तहत जिप, नप, निजी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले पहली से आठवीं कक्षा तक के सभी छात्रों को किताबें निःशुल्क वितरित की जाती हैं।

6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थी 59,894

इस वर्ष शिक्षा विभाग ने कक्षा एक से पांच तक के 65,185 विद्यार्थियों के लिए 3.14 लाख सेट तथा कक्षा छह से आठ तक के 59,894 विद्यार्थियों के लिए 3,60,745 सेट किताबों की मांग की थी। इस प्रकार 1,25,079 विद्यार्थियों के लिए 6,74,745 किताबों के सेट की मांग की गई है।

सम्बंधित ख़बरें

शिंदे सेना में बगावत की आहट: निधि वितरण को लेकर असंतोष, क्या भाजपा की ओर बढ़ रहे शिंदे के सिपाही?

शकुंतला रेलवे ब्रॉडगेज प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, डीपीआर रेलवे बोर्ड को सौंपा गया

अमरावती शहर लाईफ लाईन के रात को रूक सकते है पहिए! नींद से जागी मनपा, होगी बैठक

NEET पेपर लीक पर बच्चू कडू का बड़ा बयान, दोषियों को कठोर सजा की मांग

राज्य पाठ्यपुस्तक उत्पादन और पाठ्यचर्या अनुसंधान मंडल ने सोमवार से पाठ्यपुस्तक सेट की आपूर्ति शुरू कर दी है और सबसे पहले गोंदिया तहसील को 1,04,095 किताबों की आपूर्ति की गई है। उसके बाद, किताबों को चरणबद्ध तरीके से तहसीलों में वितरित किया जाएगा। क्योंकि अभी स्कूल शुरू होने में एक महीना बाकी है और अगर समय पर किताबों की आपूर्ति हो जाती है, तो स्कूल के पहले दिन ही छात्रों को नई किताबें सौंप दी जाएगी।

26 जून को बजेगी स्कूल की घंटी

हर साल स्कूल की पहली घंटी 26 जून को बजती है। इस वर्ष भी स्कूल की पहली घंटी 26 जून को ही बजेगी। इसी के हिसाब से शिक्षा विभाग गणवेश और किताबों का नियोजन कर रहा है। उल्लेखनीय है कि जून में विदर्भ में बहुत गर्मी पड़ रही है, इसलिए यह तभी पता चलेगा कि इस फैसले में कोई बदलाव होगा या नहीं।

ये भी पढ़े: नागपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल टावर से चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गैंग गिरफ्तार, 21 लाख की साम्रगी जब्त

कम पड़ेगा किताबों का सेट शिक्षा विभाग ने इस सत्र में 1,25,079 विद्यार्थियों के लिए 6,74,745 किताबों की मांग दर्ज की है। अधिकांश छात्र गोंदिया तहसील से हैं और 33,892 छात्रों के लिए 1,86,668 किताबों के सेट का ऑर्डर दिया गया है। लेकिन गोंदिया तहसील को 1,04,095 किताबों को सेट प्राप्त हुआ। यानी 82,573 किताबें कम मिली हैं।

तहसीलवार छात्र व किताबों की संख्या

तहसील छात्र संख्या किताबों के सेट
सड़क अर्जुनी 12,478 67,220
अर्जुनी मोरगांव 16,871 90,038
देवरी 13,714 70,819
तिरोड़ा 15,912 85,712
गोंदिया 33,892 1,86,668
गोरेगांव 11,090 59,590
आमगांव 11,300 60,631
सालेकसा 9,822 54,068

Gondia school books distribution samagra shiksha

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 24, 2026 | 06:38 PM

Topics:  

  • Council Schools
  • Gondia News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.