गोंदिया में पाकिस्तानी गैंगस्टर लिंक की जांच, सोशल मीडिया ग्रुप से जुड़ी महिला से ATS ने की पूछताछ
ATS Investigation: गोंदिया में पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के सोशल मीडिया नेटवर्क की जांच में ATS ने एक महिला से पूछताछ की। गलती से एक अज्ञात लिंक पर क्लिक होने से महिला ग्रुप से जुड़ी थी।
- Written By: केतकी मोडक
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मीडिया)
Pakistan Gangster Social Media Link In Gondia: पाकिस्तान के कथित गैंगस्टर शहजाद भट्टी से सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में रहने वाले संदिग्ध लोगों की तलाश में महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) राज्य भर में व्यापक जांच अभियान चला रहा है। इसी अभियान के तहत गोंदिया जिले में भी जांच की गई। गोंदिया तहसील के ग्राम पांढराबोड़ी निवासी 51 वर्षीय एक महिला से एटीएस ने शुक्रवार को पूछताछ की।
हालांकि, प्रारंभिक जांच में महिला के खिलाफ कोई भी संदिग्ध या आपत्तिजनक तथ्य सामने नहीं आया। जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र ATS ने शहजाद भट्टी से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में होने की आशंका वाले लोगों की पहचान के लिए राज्य भर में अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में विभिन्न जिलों में संदिग्धों का सत्यापन किया जा रहा है। इसी कार्रवाई के तहत पांढराबोड़ी गांव की उक्त महिला से भी पूछताछ की गई।
महिला व्हाट्सऐप ग्रुप से कैसे जुड़ी?
जांच के दौरान पता चला कि संबंधित महिला पढ़ी-लिखी नहीं है और उसे ठीक से पढ़ना-लिखना भी नहीं आता। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसके मोबाइल पर आई एक लिंक पर गलती से क्लिक हो गया था, जिसके बाद वह अनजाने में एक व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ गई। उस ग्रुप या उसके किसी सदस्य के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं थी।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai ANC की बड़ी कार्रवाई: 50 करोड़ का प्रतिबंधित केमिकल जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार
नागपुर मनपा का फैसला: LED स्ट्रीट लाइटों के मेंटेनेंस ठेके को मिला 5 महीने का विस्तार; रोशनी रहेगी बरकरार
फॉर्च्यून इंडिया MPW 2026: नीता अंबानी देश की सबसे शक्तिशाली महिला; मुंबई में 100 महिला लीडर्स सम्मानित
नागपुर: काम के बढ़ते तनाव में ठेकेदार ने दी जान, घर में फंदे से लटका मिला शव
इसके बाद महाराष्ट्र ATS ने महिला के मोबाइल, उपलब्ध डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच की। प्रारंभिक जांच में महिला का किसी भी संदिग्ध गतिविधि या पाकिस्तान के कथित गैंगस्टर शहजाद भट्टी से कोई संबंध नहीं पाया गया। इसलिए पूछताछ के बाद उसके खिलाफ कोई आगे की कार्रवाई नहीं की गई।
यह भी पढ़ें:- फॉर्च्यून इंडिया MPW 2026: नीता अंबानी देश की सबसे शक्तिशाली महिला; मुंबई में 100 महिला लीडर्स सम्मानित
अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें
- पांढराबोड़ी की इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर आने वाली अनजान लिंक, ग्रुप और संदेशों को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता को उजागर किया है।
- जांच एजेंसियों ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें। कोई संदिग्ध संदेश, लिंक या व्हाट्सऐप ग्रुप दिखाई दे तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
