

Highlights:
गोंदिया के सावरी जिला परिषद स्कूल में 23 नवंबर को 13 वर्षीय छात्रा से बदसलूकी का मामला सामने आया।
पीड़ित छात्रा कक्षा 7वीं में पढ़ती है और आरोपी शिक्षक पिछले तीन वर्षों से स्कूल में कार्यरत है।
छात्रा ने घटना की जानकारी अभिभावकों को दी, जिसके बाद ग्रामीण और अभिभावक स्कूल पहुंचे।
Gondia School Teacher Case: गोंदिया पंचायत समिति अंतर्गत सावरी जिला परिषद स्कूल में 23 नवंबर को एक शिक्षक ने कक्षा 7 वीं की छात्रा के साथ बदसलूकी की है।
जिला परिषद स्कूल सावरी में गत तीन वर्ष से कार्यरत शिक्षक नागोराव मगरू कटरे ने एक 13 वर्ष की नाबालिग छात्रा के साथ बदसलूकी करने की घटना घटित हुई है। छात्रा सोमवार को स्कूल समय पर अपनी कक्षा में पहुंची। इसी दौरान शिक्षक कटरे ने उस छात्रा के साथ बदसलूकी करना शुरू किया।
उन्होंने ने घटनास्थल पर पहुंचकर इसकी जानकारी शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी व रावणवाडी थाने को दी। घटना की जानकारी छात्रा ने अपने अभिभावकों को दी। जिसके बाद ग्रामवासी और अभिभावक स्कूल पहुंचे और इसकी जानकारी पंस सदस्य सरला लिकेश चिखलोंडे को दी।
स्कूल परिसर में तनाव पुर्ण वातावरण उत्पन्न हुआ। जिसे पुलिस ने शांत कर शिक्षक नागोराव कटरे को हिरासत में लिया है। थानेदार रामदास सेवते के मार्गदर्शन में आगे की कार्रवाई शुरू है। पंस सदस्य चिखलोंडे और नागरिकों ने मांग की है कि शिक्षा के नाम को कलंकित करने वाले शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई की जाए।