बिजली की आंखमिचौली से ग्रामीण परेशान, उमस और कटौती ने बढ़ाई मुश्किलें, ग्रामीणों ने उठाई आवाज
Unscheduled Power Cut: गोंदिया जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से नागरिक परेशान हैं। ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है।
Power Outage (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Gondia Power Crisis: गोंदिया तहसील अंतर्गत ग्राम रावणवाड़ी में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा जनजागृति अभियान चलाया गया। रावणवाड़ी के थानेदार वैभव पवार के मार्गदर्शन में यातायात हवलदार मनोज पुरी व पिंटू लांजेवार ने चौक-चौराहों पर विशेष अभियान संचालित किया। अभियान के दौरान ऑटो, साइकिल, मोटरसाइकिल तथा अन्य वाहनों पर रेडियम पट्टियां लगाई गईं, जिससे रात के समय वाहन आसानी से दिखाई दे सकें और सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कम हो। पुलिस कर्मियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने तथा सुरक्षित वाहन संचालन के संबंध में भी जागरूक किया।
पुलिस द्वारा बताया गया कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में रेडियम लगाने का उद्देश्य वाहन चालकों की सुरक्षा बढ़ाना तथा सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है. इस जनजागृति अभियान को नागरिकों ने सराहा और पुलिस प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के संदेश के साथ अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आंखमिचौली से नागरिक परेशान हैं।
हवा-तूफान आते ही बिजली बंद
दिन व रात में कई बार बिजली की आपूर्ति बंद हो जाती है। बिजली की आपूर्ति बार-बार खंडित होने से विद्युत पर चलने वाले उपकरण भी बंद होने से व्यवसाय ठप पड़ रहे हैं। अभी तेज गर्मी उमस से लोग पहले से ही परेशान हैं और लोग पंखे, कूलर का सहारा लेकर गर्मी से थोड़ा राहत लेते हैं। लेकिन बिजली बारबार खंडित होने से लोगों में महावितरण के प्रति रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि तेज गर्मी व उमस में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं मिल पा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली में नर्स बनी जीवनरक्षक, संकट की घड़ी में दिखाया साहस, सीपीआर देकर बचाई प्रसूता
पिंपरी में मानसून की तैयारियां तेज: कमिश्नर ने किया मूला नदी तट का निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश
जो अजित पवार के साथ हुआ वही शिंदे के साथ भी हो सकता है: शिंदे गुट के नेता दत्ता मगर ने ऐसा क्यो कहा?
पुणे के 3.15 लाख किसानों को बड़ी राहत: अहिल्यादेवी होलकर योजना के तहत 2102 करोड़ रुपये की कर्जमाफी मंजूर
ये भी पढ़े: लोग खाते हैं इसलिए बिकता है गुटखा, एफडिए आयुक्त तुकाराम मुंढे के मकोका वाले फैसले पर भड़के फडणवीस के मंत्री
लो वोल्टेज और कटौती से परेशान उपभोक्ता
साथ ही लो वोल्टेज की समस्या भी बनी रहती है।अघोषित विद्युत कटौती के कारण छोटे बच्चों को अधिक परेशानी हो रही है। इससे नागरिकों में रोष व्याप्त है। हवातूफान चलते ही बिजली गुल कर दी जाती है. विद्युत विभाग की अनदेखी से गांव अंधेरे में डूबे रहते है। गर्मी के चलते लोगों को और ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत विभाग से इस ओर ध्यान देने की मांग नागरिकों ने की है।
