Gondia News: एकस्तर वेतनश्रेणी के लाभ के लिए सेवानिवृत्त कर्मचारी जाएंगे न्यायालय

Zilla Parishad Employee: गोंदिया में एकस्तर वेतनश्रेणी का लाभ न मिलने से नाराज सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन ने निर्णय लिया है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे न्यायालय का रुख करेंगे।
BOMBAY HIGH COURT
बॉम्बे हाई कोर्ट (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Gondia Retired Employees: एकस्तर वेतनश्रेणी का मुद्दा उठाते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) तथा मुख्य लेखा एवं वित्त अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि सभी पात्र लाभार्थियों को एकस्तर वेतनश्रेणी का लाभ दिया जाए, क्योंकि अब भी कुछ कर्मचारी इस लाभ से वंचित हैं। इस संदर्भ में जिप सीईओ ने सभी गट शिक्षाधिकारियों को पत्र लिखकर उनसे वसूली कर सूची प्रसिद्ध करने के निर्देश दिए थे, लेकिन आज तक किसी भी गट शिक्षाधिकारी ने ऐसी सूची प्रस्तुत नहीं की।

इससे सीईओ के आदेशों की अवहेलना होने का आरोप संगठन ने लगाया है। इसी पृष्ठभूमि में संगठन की सभा में यह प्रस्ताव पारित किया गया कि यदि चालू माह में इस विषय पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगा।

न्यायालय जाने का निर्णय

जिला अध्यक्ष एल.यू. खोब्रागडे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पी.आर. पारधी, कोषाध्यक्ष डी.एल. गुप्ता, जिला मार्गदर्शक आर.आर. अगडे, उपाध्यक्ष टी.बी. भेंडारकर, कार्याध्यक्ष जी.ई. येडे तथा माध्यमिक संगठन के अध्यक्ष मोहनलाल पटले प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

बैठक में सेवानिवृत्त शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला समिति ने सभी को आश्वस्त किया कि लंबित विषयों पर आगामी जिला पेंशन अदालत में चर्चा की जाएगी। हालांकि, शिक्षाधिकारी और जिप सीईओ द्वारा एकस्तरीय वेतनश्रेणी के मुद्दे पर ध्यान न दिए जाने से नाराजगी जताते हुए संगठन ने न्यायालय जाने का निर्णय लिया।

संगठन की सभा में प्रस्ताव पारित

बैठक का संचालन उपाध्यक्ष पी.बी. लांजेवार ने किया तथा आभार तहसील अध्यक्ष डी.एम. दखने ने माना। इस अवसर पर उपाध्यक्ष टी.एन. बहेटवार, बी.एस. सोनवाने, के.वी. भेंडारकर, नरेंद्र कारंजेकर, आर.एस. रहांगडाले, डी.वी. पर्वते, डी.एन. गोलीवार, के.डी. चौधरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे। महिला प्रतिनिधियों में अंजली ब्राह्मणकर, रेखा बोरकर, गीता दोनोडे, विना ठाकुर, इमला भगत सहित अन्य उपस्थित रहीं।