Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राशन दुकानों की ई-पॉस मशीन बनी शोपीस, गोंदिया के दुर्गम क्षेत्रों में नेटवर्क नहीं मिलने से परेशानी

Gondia News: गोंदिया में नेटवर्क की समस्या से राशन दुकानों की ई-पॉस मशीन बंद, गरीब व जरूरतमंद लोग खाद्यान्न से वंचित। लाभार्थियों को घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Sep 27, 2025 | 02:20 PM

ई-पॉस मशीन (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gondia Ration Shop E-POS Machine News: गोंदिया में नेटवर्क के अभाव में बार-बार राशन दुकानों की मशीन बंद पड़ने से गरीब व सामान्य लोग खाद्यान्न से वंचित हो रहे हैं। राशन दुकान में ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराई गई ई-पॉस मशीन का नेटवर्क सतत गुल होते रहता हैं। जिससे दुर्गम क्षेत्रों के ग्रामीण क्षेत्र के गरीब व जरूरतमंद लाभार्थियों को खाद्यान्न मिलना कठिन हो गया हैं। नेटवर्क कब आएगा इसके लिए राशन दूकान में ग्राहकों को चक्कर काटना पड़ता है।

कई लाभार्थी राशन दुकान में घंटों खाद्यान्न के लिए लाइन में खड़े दिखाई देते हैं। जिससे खाद्यान्न विभाग से इस विषय को गंभीरता से लेकर गरीबों को होने वाली दिक्कतों को दूर करने की मांग की जा रही है।

गोंदिया के दुर्गम क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या

गोंदिया जिले की सालेकसा व देवरी तहसील जो दुर्गम क्षेत्रों में आती है। जहां नेटवर्क के अभाव में मशीन बंद होने की शिकायतें मिल रही हैं। मशीन नहीं चलने से राशन कार्ड धारकों को दुकान में बार-बार राशन चक्कर मारना पड़ रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

कुरखेड़ा में खाद जांच में गड़बड़ी, ई-पॉस और भंडार में तालमेल नहीं मिलने पर बिक्री बंद

भीषण गर्मी के बीच अकोला में पानी की किल्लत, काटेपूर्णा बांध में 34.90% जल भंडारण

अहिल्यानगर में अतिक्रमण पर सख्ती, दोबारा कब्जा करने पर केस दर्ज करने की प्रशासन की चेतावनी

सोलापुर में बाल विवाह की दर्दनाक कहानी: 14 साल की लड़की ने शादी के चार माह बाद की आत्महत्या

राशन दुकान पर हर दिन दर्जनों लाभार्थी अपना खाद्यान्न खरीदी करने के लिए आते हैं। जबकि नेटवर्क के अभाव व कई स्थानों पर मशीन ओवरलोड होने से दिन भर में सिर्फ 3 से 5 कार्डधारकों का ही अंगुठा ई-पॉस मशीन पर लगता है। इसके बाद नेटवर्क गुल होने से मशीन बंद हो जाती है। जिससे कार्ड धारक विशेषकर महिलाओं को राशन के लिए भारी परेशानी हो रही है।

यह भी पढ़ें:- ‘इसे CM बना दो, हम यहां कंचे खेलने आए हैं’, किसान कर्जमाफी पर किया सवाल तो भड़क गए अजित पवार- VIDEO

खाद्यान्न वितरण में हो रही बाधा

राशन कार्ड धारकों को मिलने वाला खाद्यान्न काले बाजार में जाने की हमेशा चर्चा होती हैं। काले बाजार में जाने वाले खाद्यान्न पर रोक लगाने के लिए राशन कार्ड धारकों के परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड लेकर खाद्यान्न विभाग ने राशन कार्ड ऑनलाइन किया है।

राशन कार्ड वाले कोई भी व्यक्ति या महिला खाद्यान्न खरीदी के लिए आने पर उसकी उंगली ई-पॉस मशीन पर लेकर उस कार्ड धारक को खाद्यान्न देने व मिलने पर ई-पॉस मशीन में दर्ज होता है। लेकिन नेटवर्क होगा तो ही मशीन काम करती है। इसमें अनेक बार नेटवर्क का अभाव होता है।

Gondia ration shop network problem e pos machine

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 27, 2025 | 02:20 PM

Topics:  

  • Gondia
  • Gondia News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.