गोंदिया में मोबाइल दुकान में चोरी का पर्दाफाश, 3 नाबालिगों से 37 मोबाइल बरामद

Gondia Mobile Shop Robbery: महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में मोबाइल दुकान में सेंधमारी कर 37 एंड्रॉयड फोन चोरी करने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।
gondia mobile shop theft 37 android phones recovered
गोंदिया स्थानीय अपराध शाखा(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • गोंदिया जिले की स्थानीय अपराध शाखा ने मोबाइल दुकान में सेंधमारी कर 37 एंड्रॉयड फोन चोरी करने वाली टोली का खुलासा किया।

  • पुलिस ने मामले में तीन विधि संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया है।

  • पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के कुल 37 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी कीमत 5 लाख 25 हजार रुपए बताई गई है।

Gondia Local Crime Branch: गोंदिया जिले की स्थानीय अपराध शाखा ने मोबाइल दुकान में सेंधमारी कर 37 एंड्रॉइड मोबाइल फोन चोरी करने वाली टोली का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन विधि संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लेकर उनके पास से चोरी किए गए सभी 37 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त मोबाइल की कुल कीमत 5 लाख 25 हजार रु. बताई गई है। जानकारी के अनुसार, 7 नवंबर को अनुसार, गोरेगांव तहसील के मोहगांव बु. निवासी सोमेंद्र छगनलाल पटले (33) ने गोरेगांव पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत के अनुसार, 6 नवंबर की रात 10 बजे से 7 नवंबर की सुबह 7 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने उनकी मोबाइल दुकान के शटर का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और विभिन्न कंपनियों के 37 एंड्रॉइड मोबाइल फोन चोरी कर लिए। इस मामले में गोरेगांव पुलिस ने मामला दर्ज किया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गोंदिया गोरख भामरे के निर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक रेवचंद सिंगनजुडे के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई।

gondia mobile shop theft 37 android phones recovered
गोंदिया में धान कटाई के लिए मजदूरों की किल्लत, बढ़ी मजदूरी के बावजूद किसान परेशान

नाबालिग बालकों को अभिरक्षा

9 नवंबर को स्थानीय अपराध शाखा की टीम गोरेगांव और डुग्गीपार थाना क्षेत्र में आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान तकनीकी जानकारी और मुखबिर से सूचना मिली कि मोबाइल दुकान में चोरी की वारदात सड़क अर्जुनी तहसील के म्हसवानी निवासी एक विधि संघर्षरत बालक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर की है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भंडारा जिले के साकोली तहसील अंतर्गत किन्ही/मोखे गांव पहुंचकर तीनों संदिग्ध नाबालिग बालकों को अभिरक्षा में लिया।

gondia mobile shop theft 37 android phones recovered
भालू हुआ पिंजरे में कैद, लेकिन बाघ के हमले से युवक की मौत, भंडारा के 11 गांवों में अलर्ट

37 एंड्राइड मोबाइल हैंडसेट जब्त

पूछताछ में उन्होंने गोरेगांव स्थित मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने की बात स्वीकार की। उन्होंने चोरी के मोबाइल स्कूल बैग में छिपाकर रखने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने पंचों की उपस्थिति में एक बालक के घर से स्कूल बैग में रखे विभिन्न कंपनियों के कुल 37 एंड्रॉइड मोबाइल हैंडसेट जब्त किए, इनकी कीमत 5 लाख 25 हजार रु. बताई गई है। जांच गोरेगाव पुलिस कर रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे तथा स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक रेवचंद सिंगनजुडे के मार्गदर्शन में की गई।