- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Gondia Mera Gaon Swastha Gaon Campaign Health Department Awards 2026
गोंदिया: ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ अभियान के लिए प्रशासन ने कसी कमर; उत्कृष्ट कार्य पर मिलेगा 5 करोड़ का इनाम
महाराष्ट्र सरकार का अभियान 'मेरा गांव, स्वस्थ गांव' गोंदिया में शुरू, स्वास्थ्य समितियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।

Gondia Zilla Parishad Health Awards News: राज्य में लोगों का स्वास्थ्य बेहतर बनाने और जागरूकता के माध्यम से स्वस्थ समाज निर्माण के उद्देश्य से महाराष्ट्र सरकार ने ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ अभियान शुरू किया है। इस अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
इस संबंध में राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रकाश आबिटकर द्वारा भेजा गया विशेष पत्र जिला स्वास्थ्य अधिकारी अभिजीत गोल्हार ने जिला परिषद उपाध्यक्ष तथा स्वास्थ्य व शिक्षा सभापति सुरेश हर्षे को सौंपा।
‘लोग स्वस्थ, राज्य मजबूत’ की अवधारणा पर आधारित यह अभियान अप्रैल माह से पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। अभिजीत गोल्हार ने इस दौरान अभियान के नियोजन और क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में ईंधन संकट: पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत से नागरिकों में संभ्रम, पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें
नागपुर: रिजल्ट में देरी से छात्रों का नुकसान, सीनेट सदस्य ने वीसी से मांगी त्वरित कार्रवाई
गड़चिरोली: देचली वनपरिक्षेत्र में आग लगाने वाले 4 गिरफ्तार, तेंदूपत्ता के लालच में जलाई वन संपदा
नागपुर: RTMNU की सुस्ती; इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के छात्रों का भविष्य अधर में, PG प्रवेश पर मंडराया संकट
ग्राम स्तर पर होगा जनजागरण
अभियान के तहत जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता दी जाएगी। साथ ही स्वास्थ्य समितियों के पदाधिकारी और अधिकारी विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण और मार्गदर्शन करेंगे।
इस अवसर पर सुरेश हर्षे ने कहा कि गोंदिया जिले को इस अभियान में अग्रणी बनाने के लिए सभी स्वास्थ्य यंत्रणाओं को समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने नागरिकों की भागीदारी को इस अभियान की सफलता की कुंजी बताया।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के जिला विस्तार एवं मीडिया अधिकारी विजय आखाड़े तथा प्रशांत खरात भी उपस्थित रहे।
उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार
राज्य सरकार ने इस अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली जिला परिषदों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार योजना भी घोषित की है। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले जिलों को करोड़ों रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे।
अभियान के प्रमुख उद्देश्य
जिला स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार अभियान में ग्राम सभाओं के आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने, जिला अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उपकेंद्रों में सुविधाओं, दवाओं के स्टॉक तथा मानव संसाधन की समीक्षा पर विशेष जोर दिया जाएगा।
Gondia mera gaon swastha gaon campaign health department awards 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या भारत में सिर्फ 6 दिनों का बचा है तेल? पेट्रोल-डीजल और LPG पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या ‘बैकअप’ प्लान
Mar 26, 2026 | 08:23 PM‘धुरंधर 2’ में जसकिरत क्यों बना हमजा? रणवीर सिंह की ऑन-स्क्रीन बहन ने खोला राज, शेयर की फोटो
Mar 26, 2026 | 08:20 PM‘ये युद्ध इजरायल का लेकिन कीमत सिर्फ…’, राष्ट्रपति एर्दोगन ने दुनिया को चेताया, कहा- खतरे में पूरी मानवता
Mar 26, 2026 | 08:12 PMअमरावती में ईंधन संकट: पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत से नागरिकों में संभ्रम, पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें
Mar 26, 2026 | 08:07 PMनागपुर: रिजल्ट में देरी से छात्रों का नुकसान, सीनेट सदस्य ने वीसी से मांगी त्वरित कार्रवाई
Mar 26, 2026 | 07:59 PM‘धुरंधर 2’ की धूम के बीच संजय दत्त का बड़ा धमाका, नई फिल्म का पोस्टर रिलीज, फैंस हुए एक्साइटेड
Mar 26, 2026 | 07:46 PMईरान ने ‘दलाल’ पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता, अमेरिका के 15 सूत्रीय प्रस्ताव को बताया ‘फर्जी’
Mar 26, 2026 | 07:42 PMवीडियो गैलरी

संसद में गूंजी इकरा हसन की दहाड़! विदेश नीति पर उठाए सवाल, खामेनेई का नाम लेकर PM मोदी को ललकारा
Mar 26, 2026 | 02:04 PM
बस में असिस्टेंट प्रोफेसर की गंदी करतूत! महिला ने बहादुरी से बनाया वीडियो, अब सलाखों के पीछे होंगे साहब
Mar 25, 2026 | 10:06 PM
क्या युद्ध के कारण देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? पीएम मोदी के बयान के बाद सोशल मीडिया पर मची खलबली- VIDEO
Mar 25, 2026 | 09:55 PM
फिल्म धुरंधर-2: माफी मांगो वरना…, गुरबानी और सिगरेट वाले सीन पर आर. माधवन के खिलाफ भड़का सिख समुदाय
Mar 25, 2026 | 09:33 PM
‘अब सदन में गूंजेगी हमारी आवाज’, महिला आरक्षण बिल पर मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान; देखें यह वीडियो
Mar 25, 2026 | 09:25 PM
‘ऊपर से बजट चमक रहा, नीचे से बटुआ फट रहा’, सपा सांसद प्रिया सरोज ने संसद में सरकार को जमकर घेरा- VIDEO
Mar 25, 2026 | 09:19 PM












