Gondia News: छेड़छाड़ की शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं, लोधीटोला में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल

Gondia Women Safety: गोंदिया के लोधीटोला गांव में महिलाओं ने युवकों पर छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए। महिलाओं ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की।
gondia lodhitola women safety harassment allegations police action demand
गोंदिया छेड़छाड़ मामला (सोर्सः सोशल मीडिया)
Updated on

Women Harassment In Gondia: गोंदिया तहसील के लोधीटोला (चुटिया) गांव में महिलाओं से कथित रूप से छेड़छाड़, अश्लील इशारे और अभद्र व्यवहार करने वाले युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग गांव की महिलाओं ने स्थानीय विश्रामगृह में एक चर्चा में की। इस दौरान महिलाओं ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद संबंधित युवकों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से गांव में भय का वातावरण बना हुआ है।

इस अवसर पर पुलिस पाटिल इंदुमती रहांगडाले, अनुराया अटरे, योगिता अटरे, भागरता सुलाखे, ममता सुलाखे, मंजुबाई अटरे, पोर्णिमा सुलाखे, पल्लवी कनसरे, सुनीता रहांगडाले, योगिता रहांगडाले, फुल्लनबाई अटरे, रुपवंता अटरे, वंदना मरस्कोल्हे सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। महिलाओं का कहना है कि इन घटनाओं के कारण उन्हें सार्वजनिक स्थानों से गुजरते समय असुरक्षा महसूस होती है।

gondia lodhitola women safety harassment allegations police action demand
Gondia News: गोंदिया में 88. 52% विद्यार्थियों की अपार आईडी तैयार, 24,670 पंजीयन अब भी लंबित

पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

गांव की आबादी करीब 2,200 से 2,300 है और बड़ी संख्या में महिलाएं इस समस्या से प्रभावित होने का दावा कर रही हैं। महिलाओं ने बताया कि हाल ही में गांव की एक महिला के साथ मारपीट की गई, जिसमें उसका हाथ टूट गया। इस संबंध में शहर पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। महिलाओं का आरोप है कि मामले में नाम सामने आने के बावजूद अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है और संजय ठाकरे फरार बताया जा रहा है। महिलाओं ने उन पर अवैध गतिविधियां चलाने, जुआ खेलने और कथित अवैध उत्खनन जैसे आरोप भी लगाए। महिलाओं ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

शिकायत करने पर महिला का हाथ तोड़ा

महिलाओं के अनुसार, पिछले कई दिनों से लोधीटोला निवासी रितिक संजय ठाकरे, गुंजन संजय ठाकरे और पं विकेश भैय्यालाल गावराने द्वारा महिलाओं के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। आरोप है कि रास्ते से गुजरने वाली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियां और इशारे किए जाते हैं। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने अथवा शिकायत करने पर शिकायतकर्ता के घर में घुसकर मारपीट की जाती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com