गोंदिया-इतवारी रेलखंड का व्यापक संरक्षा निरीक्षण, PCSO अनुप सतपथी ने संभाली कमान

Railway Safety Inspection: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी रेलखंड पर वरिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड स्तर का व्यापक संरक्षा निरीक्षण किया गया।
gondia itwari rail section safety inspection anup satpathy
Gondia Itwari Rail Section (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Gondia Itwari Rail Section: रेल परिचालन में संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए दपूमरे, नागपुर मंडल के गोंदियानेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी रेलखंड में वरिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड एसएजी स्तर का बहुविषयक अंतररेलवे संरक्षा निरीक्षण संपन्न किया गया।

यह निरीक्षण प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी अनुप सतपथी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर नागपुर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक राजेश चिखले के साथ मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति भी रही। निरीक्षण के दौरान मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने निरीक्षण दल के साथ संरक्षा व्यवस्थाओं, परिचालन प्रक्रियाओं तथा आधारभूत संरचनाओं का संयुक्त रूप से अवलोकन किया तथा आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई।

रेल सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम

इस क्रम में गोंदिया से नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी रेलखंड का विंडो निरीक्षण कर रेल पथ, सिग्नल व दूरसंचार व्यवस्था, परिचालन प्रणाली तथा संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के अंतर्गत मार्ग स्टेशनों व यार्ड का विस्तृत अवलोकन किया गया। संरक्षा निरीक्षण के दौरान पुल, वक्र, अभियांत्रिकी विभाग व परिचालन विभाग से संबंधित समपार फाटकों का निरीक्षण किया गया।

गोंदिया-इतवारी सेक्शन का SAG स्तर पर निरीक्षण

इसके अतिरिक्त क्रू व ट्रेन प्रबंधक लॉबी, रनिंग रूम, ट्रैक्शन उपकेंद्र, दुर्घटना राहत चिकित्सा यान तथा दुर्घटना राहत रेलगाड़ी एआरटी की उपलब्धता व तत्परता का भी परीक्षण किया गया।

आपातकालीन परिस्थितियों की तैयारी का मूल्यांकन निरीक्षण दल द्वारा विभिन्न रेल प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण कर संरक्षा मानकों के अनुपालन, उपलब्ध संसाधनों की स्थिति, कार्यप्रणालियों की प्रभावशीलता तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का मूल्यांकन किया गया।

इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल परिचालन से जुड़े विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली का परीक्षण कर संरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना, संभावित कमियों की पहचान करना तथा सुधारात्मक उपायों को प्रभावी रूप से लागू करना है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com