दिल्ली की आग गोंदिया तक, SIR के विरोध में इंडिया आघाड़ी का मोर्चा, मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्रवाई की मांग

Gondia India Alliance Protest: गोंदिया में SIR प्रक्रिया के विरोध में इंडिया आघाड़ी ने मोर्चा निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
gondia india alliance protest against sir election commission
इंडिया आघाड़ी का मोर्चा(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Gondia SIR: SIR प्रक्रिया के विरोध में इंडिया आघाड़ी की गोंदिया जिला इकाई ने मोर्चा निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मोर्चे के बाद उपविभागीय अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में इंडिया आघाड़ी ने आरोप लगाया कि SIR के माध्यम से बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

आघाड़ी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता पर भी सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के निर्णयों की जांच की मांग की। चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले आठ महीनों में मुख्य चुनाव आयुक्त के निर्णयों पर कई बार आधिकारिक आपत्तियां दर्ज की थीं।

gondia india alliance protest against sir election commission
पत्नी को भूल जाओ, वरना चेहरे पर फेंक दूंगा तेजाब, नासिक में एकतरफा प्यार में विवाहिता के पति को धमकी और मारपीट

राजनीतिक दबाव में काम

आघाड़ी के अनुसार, इन आपत्तियों में SIR प्रक्रिया, मतदाता नाम जोड़ने-विलोपित करने तथा चुनाव आयोग की आईटी प्रणाली के केंद्रीकरण से जुड़े मुद्दे शामिल थे। इंडिया आघाड़ी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग पर राजनीतिक दबाव में काम करने और सत्तारूढ़ भाजपा को अनुचित लाभ पहुंचाने की आशंका पैदा हुई है।

gondia india alliance protest against sir election commission
नागपुर स्नातक चुनाव में अनिल सोले पीछे हटेंगे या डटे रहेंगे सभी की निगाहें टिकीं, बीजेपी में मचा हुआ है हड़कंप

किसी भी प्रकार की अनियमितता रोकने की मांग

प्रदर्शनकारियों ने SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने, मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करने तथा मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की अनियमितता रोकने की मांग की।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमर वराडे, राष्ट्रीय कांग्रेस पक्ष (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष रविकांत बोपचे, शिवसेना (उबाठा) अध्यक्ष पंकज यादव, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष हौसलाल रहांगडाले, पी.जी. कटरे, जितेंद्र कटरे, मिलिंद गणवीर, रमेश अंबुले, डेमेंद्र रहांगडाले, मधुसूदन दोनोडे, ससेंद्रकुमार भगत, कशिश चंद्रिकापुरे, ईश्वरदास लंजे, लिलेश्वर रहांगडाले, मनोज राऊत, जीवनलाल शरणागत, कृष्णकुमार कठाने, प्रल्हाद उके, रामचंद्र पाटिल के साथ ही तिरोड़ा तहसील अध्यक्ष रमेश टेंभरे, सड़क अर्जुनी तहसील अध्यक्ष मदूसुधन दोनोडे, मोरगांव अर्जुनी तहसील अध्यक्ष घनश्याम धामट, देवरी तहसील अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, रंजीतकुमार गणवीर, प्रदीप गणवीर, राजकुमार पटले, अमर राहुल आदि उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com