Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोंदिया में तापमान 41°C पार, लू को लेकर प्रशासन अलर्ट; स्कूल समय सुबह करने के निर्देश

Gondia News: गोंदिया में तापमान 41°C पहुंचने पर जिलाधीश ने समीक्षा बैठक की। लू से बचाव हेतु स्कूलों का समय सुबह करने, अस्पतालों में हीट स्ट्रोक रूम बनाने और नागरिकों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Apr 23, 2026 | 01:19 PM

गोंदिया जिलाधीश समीक्षा बैठक (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gondia Summer Precautions News: गोंदिया जिले में गर्मी का पारा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है, फिलहाल जिले का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जिसके कारण उष्माघात होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। तेज धूप से बचाव के लिए उचित सावधानी बरतें। ऐसी अपील जिलाधीश डॉ. मंगेश गोंदावले ने जिलाधीश कार्यालय के सभागृह में उष्ण लहर पूर्व तैयारी को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में नागरिकों से की।

इस अवसर पर जिप सीईओ मुरुगानंथम, उपजिलाधीश (सामान्य) मानसी पाटिल, उपजिलाधीश (चुनाव) विजय अवधाने, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राजन चौबे, सभी उपविभागीय अधिकारी और तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

गोंदावले ने कहा कि, वर्तमान में जिले में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, और मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अगले कुछ दिनों में इसमें वृद्धि होगी। इसलिए तेज गर्मी के प्रभाव को लेकर सभी विभाग सतर्क होकर काम करें।

सम्बंधित ख़बरें

बारामती उपचुनाव में लोकतंत्र का उत्सव, पवार परिवार ने किया मतदान; अजीत पवार को श्रद्धांजलि संग वोटिंग की अपील

अशोक खरात घोटाले में ‘सफेदपोश’ मददगारों का पर्दाफाश; रडार पर नासिक के नामी डॉक्टर्स और सोनोग्राफी सेंटर्स

ठाणे के भिवंडी स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: चलती ट्रेन से उतरते समय प्लेटफार्म के नीचे आई 19 साल की युवती की मौत

अभी बोलने की जरूरत नहीं थी, रोहित और जय पवार के 2029 वाले बयान पर श्रीनिवास पवार नाराज, दी बड़ी नसीहत

लू से होने वाली मृत्यु से बचने के लिए पर्याप्त

  • सावधानी बरतें गोंदावले ने आगे कहा कि प्रत्येक स्वास्थ्य संस्थान में हीट स्ट्रोक रूम स्थापित किया जाए।
  • ORS पावडर का उपयोग करें गर्मी का पारा बढ़ने के कारण नागरिकों को
  • आवश्यक सावधानी बरतने की जरूरत है। लू के लक्षण महसूस होने पर बिना देर किए नजदीकी अस्पताल में इलाज कराएं। प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास लू से बचाव के संबंध में जागरूकता पैदा करने के लिए पोस्टर लगाए।
  • प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व अन्य स्थानीय अस्पतालों में ओ.आर.एस. (ओआरएस) पाउडर सहित आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं का पर्याप्त भंडार उपलब्ध रखा जाए।

यह करने से बचें

  • तेज धूप के दौरान बाहर जाने से बचें, कोशिश करें सुबह या शाम
  • कड़ी मेहनत का काम धूप में न करें
  • बच्चों को पार्क किए गए वाहन में न रखे, आग लगने की संभावना
  • गहरे रंग और तंग कपड़े न पहनें
  • गर्मियों के दौरान खाना पकाने से बचें, डिहाइड्रेशन की संभावना
  • शराब, चाय, कॉफी, शीतल पेय से बचे, गैस व स्वास्थ्य बिगड़ने का डर
  • अधिक प्रोटीन वाला भोजन व बासी भोजन न खाए।

गर्मी से बचने के उपाय, सेहत का ख्याल रखे

दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर जाने से बचें। पर्याप्त पानी पिए। धूप में बाहर निकलते समय सिर पर टोपी या स्कार्फ का प्रयोग करें। नींबू पानी या छाछ पिए। यात्रा के दौरान पानी अपने साथ रखें। हल्के वजन और ढीले रंग के कपड़ों का प्रयोग करें। धूप में चश्मा, छाता, जूते आदि का प्रयोग करें। पालतू जानवरों को ठंडी और छायादार जगह पर रखे। गीले पर्दो, पंखों, कूलर की मदद से घर को ठंडा रखें।

यह भी पढ़ें:- गोंदिया से गुजरेगी समर स्पेशल ट्रेनें, चर्लपल्ली-मधुपुर के बीच चलेंगी विशेष गाड़ियां, यात्रियों को बड़ी राहत

जिले में सभी स्कूल-कॉलेजों का समय सुबह रखें के निर्देश

जिलाधीश ने यह भी कहा कि बच्चों, विकलांग व्यक्तियों, महिलाओं, बुजुर्गों और मजदूरों जैसे कमजोर समूहों के लिए विशेष देखभाल की व्यवस्था की जाए। प्रत्येक सरकारी कार्यालय में जनता से मिलने के लिए दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। लेकिन अभी गर्मी के दिन हैं, इसलिए गोंदिया नागरिकों को मिलने का समय सुबह 10 बजे से 11 बजे या शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच दिया जाए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि स्कूल और कॉलेज का समय भी सुबह का रखा जाए।

Gondia heat wave advisory collector orders school timing change 41 degree

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 23, 2026 | 01:19 PM

Topics:  

  • Gondia News
  • Maharashtra News
  • Summer Season

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.