गोंदिया में हनुमान जयंती पर उमड़ा आस्था सैलाब, जयकारों के बीच छप्पन भोग और महाप्रसाद आयोजित
गोंदिया में हनुमान जन्मोत्सव पर भक्तों ने किया दर्शन पूजन। मंदिरों में उमड़ी भीड़, भोग अर्पित किए गए।
Gondia Hanuman Janmotsav News: गोंदिया श्री हनुमान जन्मोत्सव पर्व जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया. भक्तों के समस्त संकट हरने वाले संकटमोचक के दर्शन पूजन के लिए सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ था।
हिंदू धर्म में सर्वाधिक लोकप्रिय देवताओं में से एक भगवान हनुमान न केवल अद्वितीय योद्धा और प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त हैं बाल्कि भगवान शिव के भी एक महान अवतार अंश माने जाते हैं वे शक्ति, भक्ति, सेवा और समर्पण के प्रतीक हैं। सिविल लाइन हनुमान चौक स्थित जागृत देवस्थान में सुबह 5 बजे से भक्तों की लंबी कतारें लग गई। दूध, दही, शहद और पंचामृत से हनुमानजी का दुग्ध अभिषेक किया गया।
सेवादारियों ने दुग्ध अभिषेक, जलाभिषेक, मूर्ति पुष्प श्रृंगार किया तथा उपस्थित भक्तों ने परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की और हवन पूर्ण आहुति में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रभु श्री राम के अनन्य भक्तों ने भगवान हनुमानजी को छप्पन भोग अर्पित किए। सुबह की प्रथम विधिवत आरती पूजा अर्चना की गई इस दौरान वीर बजरंगबली जय कारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर की रमाई आवास योजना पर विधायक अंबादास दानवे ने उठाऐ सवाल, करोड़ों के घोटाले की जांच की मांग
छत्रपति संभाजीनगर मनपा अधिकारियों पर दबाव डालने वालों पर होगी सख्ती, नगरसेवकों के रिश्तेदारों की एंट्री बंद
STEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
भंडारा की महिला का वोटर रिकॉर्ड पहुंचा उत्तर प्रदेश, SIR सत्यापन में गड़बड़ी का आरोप
सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन हुआ। उल्लेखनीय है कि हनुमान चालीसा मंत्र जाप को अत्यधिक प्रभावशाली माना जाता हैं जिसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर समूचे मंदिर की सजावट आकर्षक फूलों से की गई। जहां सुबह 11 बजे से निशुल्क महाप्रसाद का आयोजन किया गया। जिसका लाभ अनेक श्रध्दालुओं ने लिया। साथ ही मंदिर ट्रस्ट द्वारा टिफिन व्यवस्थाओं का संचालन भी किया गया।
भक्तों ने किया आशीर्वाद ग्रहण हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गोंदिया शहर के संकट मोचन रेलटोली हनुमान मंदिर, मरारटोली बस स्टैंड के पास स्थित हनुमान मंदिर, सर्कस मैदान के पास गौशाला वार्ड स्थित हनुमान मंदिर, मुर्री बाजपेयी वार्ड स्थित लेटे हनुमान मंदिर, छोटा गोंदिया स्थित हनुमान मंदिर सहित जिले के समस्त हनुमान मंदिरों में दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद ग्रहण किया।
