अकोला: ‘हमारी जनगणना, हमारा विकास’ अभियान का आगाज, 1 मई से नागरिक स्वयं ऑनलाइन कर सकेंगे ‘स्वगणना’
Akola Census News: अकोला में राष्ट्रीय जनगणना 2026 का पहला चरण 1 मई से शुरू हो रहा है। जिलाधिकारी वर्षा मीणा ने नागरिकों से पोर्टल पर 'स्वगणना' कर पंजीकरण करने की अपील की है।
Akola Census 2026 Varsha Meena News: अकोला देशभर में राष्ट्रीय जनगणना कार्यक्रम की शुरुआत होने जा रही है। इस अभियान का पहला चरण स्वगणना होगा, जो 1 मई से 15 मई 2026 तक चलेगा। इस अवधि में नागरिक अपने परिवार की जानकारी स्वयं ऑनलाइन भर सकेंगे। प्रधान जनगणना अधिकारी एवं जिलाधिकारी वर्षा मीणा ने नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में स्वगणना में भाग लेकर अपना पंजीकरण करने का आवाहन किया है। स्वगणना सुविधा नागरिकों को अपने घर बैठे ही जानकारी भरने का अवसर देती है।
इसके बाद 16 मई से 14 जून तक प्रगणक घरघर जाकर प्रत्यक्ष गणना करेंगे। इस प्रकार नागरिकों को दो विकल्प उपलब्ध होंगे पहला स्वयं ऑनलाइन जानकारी भरना और दूसरा प्रगणक के माध्यम से प्रत्यक्ष गणना। स्वगणना प्रक्रिया ऑनलाइन पंजीकरण के लिए नागरिकों को आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
परिवार प्रमुख का नाम और 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी के माध्यम से लॉगइन करना होगा। इसके बाद जिला, पिन कोड और गांव का नाम चुनना होगा। गूगल मैप पर अपने निवास स्थान को चिन्हित करने के बाद पोर्टल पर पूछे गए 33 प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में से चुनकर भरने होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Census 2027: भारत की पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना, मोबाइल ऐप से जुटेगा डेटा
गोंदिया में गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का हल्लाबोल, डेढ़ महीने से सिलेंडर न मिलने पर महिलाओं का फूटा गुस्सा
भंडारा पशु वितरण योजना में 11 करोड़ का ‘कागजी’ घोटाला, बिना गाय-भैंस के विभाग ने बेच दिया 13 लाख लीटर दूध!
अमरावती में बेटी का सिर मुंडवाने वाले सौतेले पिता और सगी मां गिरफ्तार, चरित्र पर शक कर बेल्ट से की थी बर्बरता
जानकारी की पुष्टि करने के बाद फाइनल सबमिशन करना होगा। इसके बाद नागरिकों को 11 अंकों का एसई आईडी प्राप्त होगा, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक है। जब प्रगणक आपके घर आएंगे, तो उन्हें यह आईडी दिखाना होगा। जनगणना में इमारत और घर क्रमांक, घर की स्थिति, परिवार के सदस्यों की संख्या, परिवार प्रमुख का नाम, लिंग और प्रवर्ग, रहने के कमरों की संख्या, विवाहित जोड़ों की संख्या, उपलब्ध सुविधाएं, संपत्ति और सामग्री जैसी जानकारी ली जाएगी।
महत्व और गोपनीयता स्वगणना एक विशेष डिजिटल सुविधा है, जो समय बचाती है और नागरिकों को अपनी जानकारी स्वयं भरने का अधिकार देती है। यदि कोई नागरिक स्वगणना नहीं कर पाता, तो भी चिंता की बात नहीं है प्रगणक निश्चित समय पर घर जाकर जानकारी दर्ज करेंगे।
सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय और सुरक्षित रखी जाएगी। जिलाधिकारी वर्षा मीणा ने कहा कि अकोला जिले के नागरिकों को इस राष्ट्रीय कार्य में भाग लेकर स्वगणना करनी चाहिए। यह केवल आंकड़े भरने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि विकास योजनाओं की नींव है।
सही और पूर्ण जनगणना से ही शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं की योजनाएं प्रभावी रूप से लागू हो सकती हैं।
