गोंदिया में 3 हजार घरकुल लाभार्थियों की मजदूरी अटकी, एक साल से नहीं मिले 28,080 रुपए
Gharkul Beneficiaries: गोंदिया जिले में विभिन्न आवास योजनाओं के तहत घरकुल निर्माण करने वाले करीब 3,000 लाभार्थियों को 90 दिनों की मजदूरी का भुगतान अब तक नहीं मिला है।
Ramai Awas Yojana (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Gondia Housing Scheme: गोंदिया तहसील के ग्रामीण क्षेत्र में सरकार की रमाई आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मोदी आवास योजना जैसी विभिन्न आवास योजना के माध्यम से घरकुल का निर्माण कार्य किये जा रहे हैं, जिसमें निर्माण कार्य के अंर्तगत काम करने वाले मजदूरों को मस्टर के माध्यम से 90 दिन के हाजिरी के रुपए उनके खाते मे जमा कर दिए जाते हैं।
लगभग 28,080 रु. का उनकी मजदूरी होती है, लेकिन सांकेतिक क्रमांक की गलती से तहसील के लगभग 3 हजार लाभार्थियों के खाते में 90 दिन के कार्य की मजदूरी अब तक जमा नहीं हो पाई है। यह समस्या को एक वर्ष से अधिक का समय होते आ रहा है। इस समस्या को संबंधित प्रशासन के विभाग के सामने रखे जाने के बावजूद भी निराकरण नहीं हुआ।
सांकेतिक क्रमांक की त्रुटि से रुकी मजदूरी
सरकार द्वारा विभिन्न आवास योजनाओं के माध्यम से गरीब जरूरतमंद लाभार्थियों को उनके सपनों का घर बनाने का सपना दिखाया जाता है। सांकेतिक क्रमांक की समस्या लेकिन अब सांकेतिक क्रमांक की समस्या के चलते उसके मस्टर की 90 दिन की किए गए कार्य की मजदूरी सरकार व संबंधित विभाग के माध्यम से कब तक लौटाई जाएगी। इसकी आस में लाभार्थी राह तक रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
6 गद्दारों को जन्म देकर शिंदे ने तोड़ा केन्या की महिला का रिकॉर्ड, संजय राउत बोले प्रेग्नेंट थे एकनाथ
पश्चिम बंगाल घटना के विरोध में शिरडी में आक्रोश मार्च, सुजय विखे ने महिला और धर्म रक्षा पर दिया सख्त संदेश
यवतमाल के पांढरकवड़ा वन क्षेत्र में तेंदूपत्ता संकलन पर समिति और ठेकेदार में टकराव
‘मै तो घर पर बैठा था, कार्यकर्ताओं ने मुझे विजयी किया’, जीत के बाद गोकुल गीते बाले, दराडे को मिला कर्मो फल
यदि घरकुल लाभार्थी के खाते में उनकी पूरी घरकुल की किश्त दे दी जाती है तो फिर उनके घरकुल निर्माण कार्य हो सकता है। मजदूरों की मजदूरी के रु। नहीं मिलते, जिसकी वजह से अब जब तक मस्टर के बिल नहीं निकलते तब तक उनकी आखिरी घरकुल निर्माण पूर्ण होने पर भी किश्त नहीं निकलेगी।
गोंदिया के हजारों घरकुल लाभार्थी संकट में
जनसामान्य नागरिक सांकेतिक क्रमांक समस्या से अवगत नहीं है, यहां जो समस्या उत्पन्न हुई है इससे घरकुल लाभार्थी आर्थिक संकट से जुझ रहे हैं, ऐसे में संबंधित विभाग ने इस और गंभीरता से ध्यान देकर घरकुल निर्माण मजदूर की मजदूरी उनके बैंक खाते में जल्द से जल्द जमा करनी चाहिए। ललित तावाडे, सरपंच, खातिया।
ये भी पढ़े: नागपुर में ‘नॉन-रेवेन्यू वाटर’ पर घमासान; मार्च 2027 तक इसे 25% से नीचे लाने के लिए OCW ने झोंकी ताकत
मजदूर देवेंद्र धनलाल बागडे ने कहा कि बड़े मुश्किल से सरकारी आवास योजना का लाभ मिला है, घरकुल का निर्माण कार्य भी पूर्ण हो रहा है। लेकिन अब तक हमारे खाते में घरकुल निर्माण कार्य की मजदूरी जमा नहीं की गई है, जिससे आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। सरकार से निवेदन है कि इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए इसका निराकरण करें।
