सरेआम बिक रहा तंबाकू-गुटखा, पड़ोसी राज्यों से गोंदिया बड़े पैमाने पर आ रहा माल
Gondia News: गोंदिया जिले की देवरी तहसील में प्रतिबंधित तंबाकू, गुटखा और पान मसाला खुलेआम बिक रहा है। कार्रवाई न होने से फूड विभाग पर मिलीभगत के आरोप लग रहे हैं।
- Written By: आकाश मसने
गोंदिया में बिक रहा तंबाकू (फोटो नवभारत)
Gondia Gutkha Sale: गोंदिया जिले के देवरी तहसील में इन दिनों प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू, पान मसाला, गुटखा अनेक किराना दुकान तथा पान टपरियों पर सरेआम बिक रहा है। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भी बड़े पैमाने पर इसका व्यापार किया जा रहा है।
यह जानलेवा प्रोडक्ट किराना दूकानों से लेकर चौक चौराहों पर सरेआम बेचा जा रहे हैं। लेकिन गोंदिया फुड विभाग कार्रवाई को लेकर अनदेखी कर रहा है। वहीं बढ़ते हुए इस कारोबार पर संबंधित विभाग के आशीर्वाद की चर्चाएं जोरों पर है। ऐसे में गोंदिया फूड विभाग सवालों के घेरे में आ गया है।
देवरी तहसील में पिछले अनेक वर्षों से छत्तीसगढ़ राज्य से प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू, गुटखा, पान मसालों का निर्यात होने की चर्चाएं है। यहां कारोबारी बड़े पैमाने पर छत्तीसगढ़ से सुगंधित तंबाकू का स्टॉक लातें है, जो पूरे तहसील में वितरण होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Road Accidents Statistics: गोंदिया में चार महीने में 136 सड़क हादसे, 80 लोगों की मौत से बढ़ी चिंता
Gondia जिला परिषद में मचा हड़कंप; मनरेगा मजदूरी के लिए ग्राम पंचायत सदस्य ने कीया ‘मैं भी कॉकरोच’ आंदोलन
गोंदिया तहसील को मिली 1 लाख से ज्यादा किताबें, अन्य तहसीलों में जल्द आपूर्ति
मक्का बेचकर भी खाली हाथ हैं अन्नदाता! खरीदी के कई सप्ताह बाद एक भी किसान को नहीं हुआ भुगतान
तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों की किराना दुकान के साथ-साथ पान टपरियों में सरेआम यह प्रोडक्ट बिकते आ रहे हैं। वहीं देवरी तहसील में फुड एंड ड्रग्ज विभाग केवल कागजों पर है। पूरे तहसील में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
व्यापारी होलसेल में कर रहे कारोबार
फूड एंड ड्रग्स औषधि प्रशासक विभाग का कार्यालय नहीं है। यहां कार्यरत अधिकारी गोंदिया कार्यालय में रहते हैं। जिस कारण देवरी तहसील में चल रहे इस कारोबार पर विभाग का ध्यान नहीं है। बढ़ते हुए कारोबार को देखते हुए फूड डग्स विभाग की भूमिका पर सवालों के घेरे में है।
जिस कारण लगातार इस कारोबार को बढ़ावा मिल रहा है। प्रशासन द्वारा प्रतिबंध के बावजूद सुगंधित तंबाकू, गुटखा, पान मसाला पूरे तहसील में धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। कार्रवाई नहीं होने से पहले के मुकाबले इस कारोबार ने और जोर पकड़ लिया है।
यह भी पढ़ें:- World Heart Day 2025: युवाओं में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा, जानें क्या है कारण
पान टपरियों के साथ-साथ अपने किराना व्यापारी होलसेल में यह कारोबार कर रहे हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में युवा वर्ग इस जानलेवा प्रोडक्ट का सेवन कर रहा है, वहीं संबंधित विभाग की कार्रवाई शुन्य है।
निर्यात पर विशेष नजर
एसएफओ एम चहांदे ने बताया कि देवरी तहसील में सुगंधित तंबाकू, गुटखा के बिक्री को लेकर 7 करवाई की गई है। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्यात पर विभाग ने विशेष नजर बनाई हुई है।
