- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Gondia Concrete Roads Network Tree Cutting Heatwave Impact Environmental Loss
गोंदिया में बिछा कांक्रीट सड़कों का जाल, लेकिन विकास की भेंट चढ़ी हरियाली; 50 डिग्री तक तप रही हैं सड़कें
गोंदिया जिले में कांक्रीट सड़कों के विस्तार और राजमार्गों के चौड़ीकरण के लिए सैकड़ों पुराने पेड़ों की बलि दे दी गई। अब भीषण गर्मी में छांव न मिलने से सड़कें 'तवे' की तरह तप रही हैं।

Gondia News: गोंदिया जिले की सड़कों को गांवों तक जोड़ने के लिए बड़े पैमाने पर कांक्रीट सड़कों का जाल बिछाया गया है। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों के चौड़ीकरण के दौरान सैकड़ों पेड़ों की कटाई की गई। अब अप्रैल माह में बढ़ती गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। दोपहर के समय शहर सहित जिले की सड़कें तवे की तरह तप रही हैं, जिससे आमजन के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
जिले का अधिकतम तापमान भले ही 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हो, लेकिन सड़कों की सतह पर यह 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। पिछले एक दशक में गोंदिया शहर सहित जिले में कांक्रीट सड़कों का तेजी से विस्तार हुआ है। डामर की तुलना में कांक्रीट ऊष्मा को अधिक समय तक संचित रखता है, जिसके कारण दिनभर की गर्मी रात तक बनी रहती है। हरियाली में आई कमी ने इस समस्या को और गंभीर बना दिया है।
गोंदिया से गोरेगांव, गोंदिया-बालाघाट तथा गोंदिया से तिरोड़ा मार्ग का निर्माण कांक्रीट सड़कों के रूप में किया गया है। इन मार्गों के निर्माण के दौरान सैकड़ों पेड़ों की कटाई हुई, जिसके कारण अब यात्रियों को छाया नहीं मिल पा रही है और उन्हें भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
जलगांव में टीकाकरण के 10 मिनट बाद ढाई माह की मासूम की मौत, जलगांव की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
महाराष्ट्र विधान परिषद में 10 नए चेहरों की एंट्री, फडणवीस-शिंदे की मौजूदगी में ली शपथ, देखें MLC की पूरी लिस्ट
छत्रपति संभाजीनगर: मतीन पटेल पर कार्रवाई के बाद गरमाई राजनीति, जलील ने भाजपा के अवैध निर्माणों पर मांगा जवाब
नागपुर में 15 मई को 10 घंटे पानी बंद, मनपा ने जारी किया अलर्ट; इन इलाकों पर पड़ेगा असर
डामर की सड़कें हुईं गायब
करीब 10-15 वर्ष पहले तक शहर में डामर की सड़कें और किनारों पर छायादार पेड़ों की भरमार थी। लेकिन सड़क चौड़ीकरण और कांक्रीटीकरण के चलते आम, नीम, पीपल और बरगद जैसे बड़े पेड़ों की कटाई कर दी गई। परिणामस्वरूप अब शहर का स्वरूप कांक्रीट के जंगल जैसा हो गया है, जहां दूर-दूर तक छांव का अभाव है।
सिग्नल पर भी नहीं राहत
यातायात संकेतों पर रुकने के दौरान वाहन चालकों को तेज धूप में खड़ा रहना पड़ता है। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि उन्हें करीब 60 सेकंड तक बिना छाया के इंतजार करना पड़ता है।
हरियाली व छायादार मार्गों की जरूरत
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि शहरी नियोजन में हरियाली और छायादार मार्गों को प्राथमिकता नहीं दी गई, तो भविष्य में कांक्रीट की सड़कें आमजन के लिए गंभीर समस्या बन सकती हैं। प्रशासन को सड़क निर्माण के साथ-साथ पौधारोपण और छाया की व्यवस्था पर भी ध्यान देना आवश्यक है।
50-60 वर्ष पुराने पेड़ों की कटाई
गोंदिया से बालाघाट राष्ट्रीय मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान इस मार्ग को रावणवाड़ी तक कांक्रीट सड़क में परिवर्तित किया गया। साथ ही इस मार्ग पर स्थित 50-60 वर्ष पुराने पेड़ों की कटाई कर दी गई। अब इस मार्ग पर एक भी छायादार पेड़ दिखाई नहीं देता, जिससे यात्रियों, विशेषकर मोटरसाइकिल चालकों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
उदाराम कवास, काटीबघोली
Gondia concrete roads network tree cutting heatwave impact environmental loss
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जलगांव में टीकाकरण के 10 मिनट बाद ढाई माह की मासूम की मौत, जलगांव की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
May 14, 2026 | 01:08 PMतीसरी मुंबई परियोजना पर बढ़ा विवाद, स्थानीय लोगों ने सीएम फडणवीस से की जांच की मांग
May 14, 2026 | 01:04 PMExplainer: सरकार ने सोने पर बढ़ाया 9% आयात शुल्क, जानिए इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
May 14, 2026 | 01:02 PMमहाराष्ट्र विधान परिषद में 10 नए चेहरों की एंट्री, फडणवीस-शिंदे की मौजूदगी में ली शपथ, देखें MLC की पूरी लिस्ट
May 14, 2026 | 01:01 PMविश्वास सारंग बोले- प्रधानमंत्री की कथनी और करनी में अंतर नहीं, अपील के बाद उन्होंने खुद भी अपना काफिला घटाया
May 14, 2026 | 12:59 PMमैंने उसे पहले ही दी थी सलाह…प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने बताया 2 महीने पुरानी मुलाकात का राज
May 14, 2026 | 12:56 PMनेरुल पाइपलाइन टेंडर पर भिड़े भाजपा नगरसेवक, नवी मुंबई मनपा मुख्यालय में गरमाया माहौल
May 14, 2026 | 12:52 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM












